फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती पर फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'रेजांग ला की लड़ाई में 120 निडर...'

Mon, 01 Dec 2025 12:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shaitan Singh Bhati 101 Birth Anniversary: आज मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती है। इस मौके पर एक्टर फरहान अख्तर ने उनकी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। इसके साथ ही एक्टर ने रेजांग ला की लड़ाई के 120 योद्धाओं को याद किया।   
विज्ञापन
मेजर शैतान सिंह भाटी और फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता-फिल्म निर्माता और निर्देशक फरहान अख्तर ने आज सोमवार को परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की 101वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फरहान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म '120 बहादुर' में मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

फरहान का पोस्ट
फरहान ने आज मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती पर उनकी एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके साथ ही फरहान ने मेजर शैतान सिंह भाटी की 101वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए लिखा, 'हम उनसे और रेजांग ला की लड़ाई में उनके नेतृत्व वाले 120 निडर योद्धाओं से प्रेरणा लेते रहें।' इसके साथ ही फरहान ने मेजर शैतान सिंह भाटी के पुत्र नरपत सिंह और भाटी परिवार के लिए कृतज्ञता जाहिर की।

फिल्म '120 बहादुर' के बारे में'
120 बहादुर' भारत-चीन युद्ध 1962 के दौरान हुई रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 120 भारतीय सैनिकों ने 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों से लोहा लिया था। लड़ाई खत्म होने पर इस भारतीय टुकड़ी से केवल 6 सैनिक जिंदा बचे थे। '120 बहादुर' इसी कहानी को पर्दे पर लेकर आई है। फिल्म '120 बहादुर' में फरहान ने मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

कौन थे मेजर शैतान सिंह भाटी
मेजर शैतान सिंह भाटी का जन्म 1 दिसम्बर 1924 को हुआ और उनकी मृत्यु 18 नवम्बर 1962 को हुई। वह एक भारतीय सेना अधिकारी थे। उनका निधन भारत-चीन युद्ध में हुआ था। उन्होंने नागा हिल्स ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। उनकी वीरता और देश प्रेम को सम्मान देते हुए भारत सरकार ने साल 1963 में उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: वी शांताराम की बायोपिक में नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी, पहला पोस्टर हुआ रिवील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें