फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘120 बहादुर’ की रिलीज से पहले फरहान अख्तर ने साझा की बचपन की यादें, इन देशभक्ति वाली फिल्मों से हुए इंस्पायर

Tue, 18 Nov 2025 10:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farhan Akhtar: जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज होने वाली है। बचपन से ही वह देशभक्ति वाली फिल्में देखा करते थे, कुछ फिल्मों ने उन्हें इंस्पायर भी किया। एक फिल्म तो वह स्कूल जाने से पहले हर राेज देखा करते थे। 

विज्ञापन
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म ‘120 बहादुर’ का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें फराह खान के व्लॉग में भी देखा गया। फराह और फरहान ने बचपन की यादें साझा कीं। इस बातचीत में फरहान अख्तर ने बताया कि कौन सी पुरानी देशभक्ति वाली फिल्मों ने उन्हें इंस्पायर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फराह खान के व्लाॅग में नजर आए फरहान अख्तर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

स्कूल जाने से पहले देखते थे देशभक्ति वाली फिल्म 
फराह खान ने अपने व्लॉग में बताया कि उनका भाई साजिद और फरहान अख्तर स्कूल जाने से पहले फिल्म ‘क्रांति’ देखते थे। फराह का मानना है कि इस देशभक्ति वाली फिल्म ने फरहान अख्तर को काफी इंस्पायर किया। लेकिन फरहान अख्तर ने कहा, ‘सिर्फ क्रांति ही नहीं शहीद फिल्म भी इसमें शामिल है। साथ ही मेरी डायरेक्टेड फिल्म ‘लक्ष्य’ भी काफी इंस्पायर करती है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: 120 Bahadur: फरहान अख्तर की '120 बहादुर' का नाम बदलने की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- 'इतने संवेदनशील क्यों?'

क्या है फिल्म '120 बहादुर' की कहानी? 
फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था। अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें