मोहम्मद रफी का शास्त्रीय धुनों से लेकर गहरी रोमांटिक धुनों तक, संगीत में उनका योगदान अद्वितीय है और उनके गीत पीढ़ियों तक गूंजते रहे हैं। आज मोहम्मद रफी की जयंती पर आपको बताते हैं कि किशोर कुमार, जो कि खुद अभिनता होने के साथ बेहतरीन गायक थे। उनकी कई फिल्मों के गानों को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है।
किशोर कुमार की इन फिल्मों को दी थी रफी ने अपनी आवाज
1959 में आई फिल्म शरारत का प्रसिद्ध गाना 'अजब है दास्तां तेरी ऐ जिंदगी' को रफी ने अपनी आवाज से सजाया था। फिल्म में किशोर कुमार ने मुख्य अभिनय किया था। इस फिल्म के गानों के लिए ऐसे गायक की आवश्यकता थी, जिनके पास रेंज और शास्त्रीय पृष्ठभूमि हो, जो मोहम्मद रफी ही दे सकते थे। रफी ने किशोर कुमार की इस फिल्म के लिए गाना गाया था। इस फिल्म के अलावा भी किशोर की कई फिल्मों के गाने मोहम्मद रफी ने गाए हैं। इसी फिल्म का एक और गाना रफी ने गाया था- 'तू मेरा कॉपीराइट, मैं तेरी कॉपीराइट'। इसके अलावा भी रफी ने किशोर कुमार की फिल्म रंगोली का गाना- 'छोटी सी ये दुनिया' और फिल्म नई दिल्ली का गाना 'नखरेवाली' गाया।
एक साथ भी कई गाने गाए
1956 में फिल्म पैसा ही पैसा का गाना 'ले लो सोने का लड्डू' गाने में किशोर की दोहरी भूमिका थी, जिसमें एक किरदार के लिए रफी ने प्लेबैक किया था और दूसरे के लिए किशोर कुमार ने प्लेबैक किया था। हालांकि, किशोर दोनों के लिए ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने रफी के साथ इस फिल्म के गाने को पूरा किया।
Stars OTT Debut: इन बॉलीवुड सितारों ने 2024 में किया ओटीटी डेब्यू, कीर्ति सेनन-वरुण धवन के अलावा कई नाम शामिल
रफी-किशोर और मुकेश ने भी गाया साथ में गाना
एक गीत ऐसा भी रहा, जिसमें इन तीनों ने एक साथ मिलकर सुर छेड़े थे। वो गाना था 47 साल पहले आई फिल्म अमर अकबर एंथनी का। फिल्म का प्रसिद्ध गाना 'हमको तुमसे हो गया प्यार', जिसको मुकेश, रफी और किशोर ने एक साथ मिलकर अपनी जादुई आवाज दी थी। निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म यह गाना भी काफी हिट रहा। अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, नीतू सिंह, शबाना आजमी और परवीन बाबी जैसे कलाकारों पर ये बेहतरीन गीत फिल्माया गया था। लेकिन रफी, मुकेश और किशोर की जुगलबंदी के तौर पर इसे याद किया जाता है।