फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'dy Spl: एक एड से ही पूजा बेदी ने मचा दी थी खलबली, अमिताभ से लेकर सलमान पर भी लगा चुकी हैं ऐसे आरोप

Fri, 11 May 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
pooja bedi
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी आज अपना 48वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। 11 मई 1970 को जन्मी पूजा फेमस एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं। पूजा की पहली फिल्म 'विषकन्या' 1991 में रिलीज हुई थी। उनके जन्मदिन पर जानिए कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 10
पूजा बेदी
1991 में पूजा बेदी कामसूत्र कॉन्डोम के विज्ञापन में बड़े ही मादक अंदाज में नजर आई थीं। उस दौरान इसे दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, बाकी चैनलों ने इसे चलाने से ही मना कर दिया इसके बाद से ही पूजा बेदी चर्चा में आ गई थीं। उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 10
पूजा बेदी
अपने पिता की शादी पर पूजा बेदी ने अपनी मां को चुड़ैल तक कह दिया था। पूजा बेदी ने एक पोस्ट डालते हुए कहा था कि हर कहानी में एक चुड़ैल और सौतेली मां होती है। मेरी अब आ गई है। वहीं कबीर ने पूजा की इस बात को गलत कहा था।

4 of 10
पूजा बेदी
पूजा ने साल 2014 में दीपिका पादुकोण के क्लीवेज पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि एक सेलेब्रिटी को खुद से यह तय करना चाहिए कि उसे कैमरे के सामने कैसे पेश आना है। उसे पता होना चाहिए कि वह अगर इस तरह के कपड़े पहनकर कैमरे के सामने जाएंगी तो कैमरा तो उसी अंदाज से फोटो लेगा।
विज्ञापन

5 of 10
पूजा बेदी
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में पूजा ने आमिर के साथ लिपलॉक किया था लेकिन इस फिल्म के बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली। पूजा ने अपने करियर में सिर्फ 8 फिल्मों में काम किया। जिसमें सभी फ्लॉप रहीं।
विज्ञापन

6 of 10
Pooja Bedi
साल 2000 में पूजा बेदी ने अमिताभ बच्चन पर दबंगई का आरोप लगाते हुए एक लेटर लिखा था। पूजा बेदी ने कहा था, मेरा मानना है कि अमिताभ बच्चन अपनी छवि को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
pooja bedi
साल 2017 में टीवी पर कॉन्डोम के ऐड को सेंसर करने पर पूजा बेदी भड़क गई गई थीं। उन्होंने कहा था विदेशों में तो लोग सेक्स सीन और कॉन्डोम के ऐड एक उद्देश्य से देखते हैं।

8 of 10
pooja bedi
पूजा बेदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली को मानसिक रूप से बीमार और पागल कह दिया था।

9 of 10
pooja bedi
फेमस मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बेदी का अफेयर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी के साथ भी बताया जाता है। संगीतकार अदनान सामी की तीसरी पत्नी सबा ने पूजा बेदी पर बुरे बर्ताव का आरोप भी लगाया था। 
विज्ञापन

10 of 10
pooja bedi
बिग बॉस सीजन 5 में भी पूजा नजर आई थीं। जब पूजा बिग बॉस से आउट हुईं तो उन्होंने ट्विटर सलमान के खिलाफ लिखा था। उन्होंने लिखा था कि सलमान घर के लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। साथ ही उनका हौसला बढ़ाने के बजाय उन्हें डिमोटिवेट करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें