फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B-Town: इन सितारों ने तलाक लिए बिना साथी से अलग रहने का किया फैसला, पहले सुपरस्टार का नाम भी लिस्ट में शामिल

Thu, 27 Feb 2025 09:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव आने के बाद उन्होंने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया। हालांकि, कानूनी रूप से ये अलग नहीं हुए।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के तलाक की अफवाहों ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। हालांकि, उनके वकील की तरफ से ऐसी खबरों को खारिज किया गया है और कहा गया कि दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं। कुछ वक्त पहले सुनीता ने एक बातचीत में कहा था कि वे और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं। इस पर भी उनके वकील ने कहा कि गोविंदा ने अपने घर के सामने एक बंगला लिया है, जहां वह कामकाज करते हैं। गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में सबकुछ ठीक है। मगर, आज हम आपको इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने वैवाहिक जीवन में खिंचाव आने के बाद अलग रहने का फैसला किया। हालांकि, कानूनी रूप से तलाक लिए बिना वे अलग रहे और कुछ रह रहे हैं। जानते हैं... 

विज्ञापन
Trending Videos

गुलजार और राखी बेटी मेघना के साथ - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
राखी और गुलजार
गीतकार गुलजार और अभिनेत्री राखी अपनी बेटी मेघना गुलजार के जन्म के एक साल बाद अलग हो गए। हालांकि, इस जोड़ी ने कानूनी रूप से तलाक नहीं लिया। राखी और गुलजार की शादी साल 1973 में हुई।

रणधीर कपूर-बबीता, करीना-करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर-बबीता
रणधीर कपूर और बबीता भी वर्षों पहले अलग हो गए थे। हालांकि, इन्होंने भी तलाक नहीं लिया और अलग-अलग रहना शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों अब फिर से साथ रह रहे हैं। दोनों ने करीब 35 वर्ष तक अलग रहने के बाद सुलह कर ली। बीते दिनों राज कपूर की 100वीं जयंती पर दोनों को साथ देखा गया।

राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया
इसके अलावा राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता भी कुछ ऐसा रहा। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल के रिश्ते में जब दूरियां आईं तो दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया। हालांकि, दोनों ने तलाक नहीं लिया। 

महेश भट्ट-किरण - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट-किरण
इस लिस्ट में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट का नाम भी शामिल है। महेश की पहली पत्नी किरण हैं, जिससे उनकी एक बेटी पूजा भट्ट हैं। इसके बाद महेश भट्ट ने अभिनेत्री सोनी राजदान से साल 1986 में शादी रचाई। इस शादी से महेश भट्ट को बेटी आलिया भट्ट हुईं। महेश भट्ट ने भी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र-प्रकाश कौर - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र-प्रकाश कौर
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर (सनी देओल-बॉबी देओल की मां) से शादी रचाई थी। इसके बाद इंडस्ट्री में रहते हुए उनकी नजदीकियां हेमा मालिनी से बढ़ीं और दोनों ने शादी रचा ली। हालांकि, धर्मेंद्र ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें