फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जंग का मैदान बना बॉलीवुड, इन बड़ी फिल्मों में हुआ जबरदस्त घमासान; शाहरुख की सबसे ज्यादा मूवीज

Sat, 18 Oct 2025 01:36 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Clash on Diwali: हर साल दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर  जबरदस्त क्लैश देखने को मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में भी ऐसी ही बड़ी फिल्मों की टक्कर आपस में हुई। आखिर किसने बाजी मारी है और कौन फेल हुई है, चलिए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 11
दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड का दिवाली से हमेशा एक खास रिश्ता रहा है। जहां घर-घर में दीयों की रौशनी बिखरती है, वहीं सिनेमाघरों में फिल्मों की चमक बढ़ जाती है। हर साल की तरह इस साल भी सवाल गूंजता है- किसकी चलेगी और किसकी बत्ती गुल होगी? वर्षों से दिवाली बॉक्स ऑफिस क्लैश का सबसे बड़ा त्योहार रहा है। कभी दो दिग्गज फिल्में आमने-सामने रहीं, तो कभी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से सब पर भारी पड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया। आइए जानते हैं उन बड़ी टक्करों के बारे में, जिन्होंने दिवाली को बॉलीवुड की जंग का मैदान बना दिया।
विज्ञापन

2 of 11
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बनाम 'याराना' - फोटो : एक्स
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बनाम 'याराना'
साल 1995 से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इस साल शाहरुख -काजोल की फिल्म डीडीएलजे का मुकाबला ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की ‘याराना’ से देखने को मिला। हालांकि इस टक्कर में शाहरुख खान की ‘डीडीएलजे’ ने बाजी मारी। ‘डीडीएलजे’ ने 102.5 करोड़ का ग्लोबली कलेक्शन किया, जबकि ‘याराना’ 5 करोड़ पर रुक गई।
विज्ञापन

3 of 11
कुछ कुछ होता है - फोटो : एक्स
'कुछ कुछ होता है' बनाम 'बड़े मियां छोटे मियां'
साल 1998 में भी शाहरुख की ही फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के सामने रिलीज हुई अमिताभ बच्चन- गोविंदा जैसे मेगा स्टार्स की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'। करण जौहर की ‘कुछ कुछ होता है’ ने रोमांस और इमोशन्स से दर्शकों का दिल जीता। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने लगभग 91 करोड़ की कमाई कर इस क्लैश में बाजी मारी।

4 of 11
वीर जारा - फोटो : एक्स
'वीर जारा' बनाम 'ऐतराज'
साल 2004 में शाहरुख और प्रीति जिंटा की ‘वीर जारा’ ने अक्षय और प्रियंका की ‘ऐतराज’ को पीछे छोड़ दिया। ‘वीर जारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 98 करोड़ रहा, जबकि ‘ऐतराज’ 25 करोड़ में अटक गई। हालांकि अक्षय और प्रियंका की ऐतराज को बाद में ऑडियंस का बेशुमार प्यार मिला और इसे काफी पसंद किया गया। 
विज्ञापन

5 of 11
डॉन - फोटो : एक्स
'डॉन' बनाम 'जान-ए-मन'
साल 2006 में शाहरुख खान की ‘डॉन’ और सलमान-ऋतिक की ‘जान-ए-मन’ के बीच टक्कर हुई। ‘डॉन’ ने 105 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि ‘जान-ए-मन’ 45.52 करोड़ तक सीमित रही। बता दें दिवाली के मौके पर सबसे ज्यादा अब तक शाहरुख खान की ही फिल्में रिलीज हुई हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
'ओम शांति ओम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ओम शांति ओम' बनाम 'सांवरिया'
साल 2007 में शाहरुख और दीपिका की ‘ओम शांति ओम’ ने रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ को बॉक्स ऑफिस पर मात दी। ‘ओम शांति ओम’ ने 150 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘सांवरिया’ 39.22 करोड़ पर रुक गई।
विज्ञापन

7 of 11
गोलमाल रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
'गोलमाल रिटर्न्स' बनाम 'फैशन'
साल 2008 में शाहरुख खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई लेकिन दिवाली के मौके पर टक्कर जरूर देखने को मिली। इस बार आमने-सामने थीं रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और मधुर भंडारकर की ‘फैशन’। दोनों के बीच जबरदस्त घमासान हुआ, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर तो गोलमाल रिटर्न्स जीत गई और 78.51 करोड़ की कमाई की लेकिन 'फैशन' को कई नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: प्यार-दर्द और टूटे रिश्ते की कहानी हुई बयां, धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' का गाना हुआ रिलीज

8 of 11
शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : आईएमडीबी
'ऐ दिल है मुश्किल' बनाम 'शिवाय'
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने दिवाली 2016 पर अजय देवगन की ‘शिवाय’ को पीछे छोड़ दिया। शाहरुख का कैमियो भी फिल्म में शामिल था। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने 240 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि ‘शिवाय’ 149 करोड़ तक रही।

9 of 11
गोलमाल अगेन - फोटो : यूट्यूब
'गोलमाल अगेन' बनाम 'सीक्रेट सुपरस्टार'
दिवाली 2017 में रोहित शेट्टी की कॉमेडी ‘गोलमाल अगेन’ और जोया अख्तर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ आमने-सामने आई। दर्शकों ने कॉमेडी को ज्यादा पसंद किया और ‘गोलमाल अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।

10 of 11
फिल्म 'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन' बनाम 'भूल भुलैया 3'
साल 2024 की दिवाली पर रोहित शेट्टी की एक्शन ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी की ‘भूल भुलैया 3’ भिड़ी। फैन्स के उत्साह और मस्ती के बीच ‘सिंघम अगेन’ ने अपनी दमदार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस दिखाई। भूल भुलैया और सिंगम अगेन कमाई के मामले में काफी बराबर रहीं। 
विज्ञापन

11 of 11
थामा और एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : सोशल मीडिया
‘एक दीवाने की दीवानियत’ बनाम ‘थामा’
और अब दिवाली 2025 में रोमांस बनाम हॉरर-कॉमेडी की टक्कर देखने को मिलेगी। हर्षवर्धन राणे- सोनम बाजवा की  ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और आयुष्मान खुराना-रश्मिका ‘थामा’ दोनों ही नई जोड़ी और नए रंग लेकर आए हैं। दोनों फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना होगा कि इस क्लैश में आखिर कौन सी फिल्म बाजी मारती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें