'तेरे इश्क में' का प्रमोशन अच्छे से किया गया: तरण आदर्श
अगर एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखा जाए तो ‘तेरे इश्क में’ फिलहाल आगे दिखाई दे रही है। फिल्म के गाने पहले से ही हिट हैं। प्रमोशन सही तरीके से हुआ है और ट्रेलर भी दर्शकों को पसंद आया। ये तीनों चीजें साथ आती हैं तो फिल्म को शुरुआती फायदा मिलना तय होता है।
यह खबर भी पढ़ें: 120 Bahadur vs Masti 4 Box Office: गुरुवार को ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ में कौन निकला आगे? जानें कमाई
अगर रुझान ऐसे ही रहे तो पहले दिन डबल डिजिट कमाई संभव है। आगे सबकुछ दर्शकों की राय पर निर्भर करेगा। अभी फिल्म किसी ने नहीं देखी है, इसलिए अंतिम फैसला नहीं लिया जा सकता पर अब तक के संकेत सकारात्मक हैं। उम्मीद है कि यह शुक्रवार इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित होगा।
हाल में आईं फिल्मों जैसे ‘सैयारा’ और ‘दीवाने की दीवानियत’ में भी अच्छा संगीत और दमदार प्रमोशन था। दोनों फिल्में सफल रहीं। सिर्फ इन कारणों से फिल्म नहीं चलती, कंटेंट भी जरूरी है। ‘तेरे इश्क में’ में सफलता की संभावना दिखती है।
वहीं, ‘गुस्ताख इश्क’ को लेकर उत्साह कम नजर आ रहा है। शायद इसकी वजह जानकारी की कमी है। फिल्म एक खास दर्शक वर्ग के लिए बनी लगती है। उम्मीद है कि यह भी अच्छा प्रदर्शन करे। कुल मिलाकर, इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है। आने वाले शुक्रवार महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।’