भारत की सबसे महान गायिकाओं में से एक आशा भोसले का आज निधन हो गया है। शनिवार को कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज रविवार (12 अप्रैल) को उनका निधन हो गया। उनके निधन से सिनेमा जगत की हस्तियों को गहरा दुख पहुंचा है। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
आमिर खान
आमिर खान ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है 'आशा जी के निधन ने हम सबको हैरान कर दिया है। इस नुकसान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। आशा भोसले का जाना एक युग का अंत है। वह अपने गानों के जरिए हमेशा हमारे साथ रहेंगी। उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।'
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने इंस्टास्टोरी पर आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। खान ने उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और कहा है कि वह उन्हें हमेशा याद रखेंगे।
ए आर रहमान
संगीतकार ए आर रहमान ने आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'वह अपनी आवाज के जरिए हमेशा जीवित रहेंगी। क्या कमाल की कलाकार थीं!'
करीना कपूर
आशा भोसले के निधन पर करीना कपूर ने उनकी और अपने दादा राज कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस मौके पर उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है।
श्रेया घोषाल
गायिका श्रेया घोषाल ने आशा भोसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा आज हमने एक ऐसी आवाज खो दी, जिसने कई पीढ़ियों को परिभाषित किया।
करण जौहर
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।
तब्बू
तब्बू ने आशा भोसले के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा 'आपके गानों के जरिए हमने प्यार और तड़प.. दर्द और जुनून महसूस किया। मैं इसे जिंदगी भर सहेजकर रखूंगी।'
हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने आशा भोसले के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा 'आशा ताई अब नहीं रहीं! यह महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई या जगह कोई और कभी नहीं ले सकता!'
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने आशा भोसले के निधन पर दुखा जताया है। उन्होंने गायिका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'आशा भोसले के निधन पर मैं जो मससूस कर रहा हूं उसे शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी।'
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने आशा भोसले का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'एक जमाना, संगीत का ऐसा संसार जो पल बीत जाने के बाद भी लंबे समय तक बना रहता है, वो गुजर गया। आशा जी को श्रद्धांजलि।'
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
शंकर महादेवन
शंकर महादेवन ने आशा भोसले के निधन पर कहा है 'हम सभी के लिए और भारतीय संगीत के लिए यह एक बहुत ही दुखद दिन है।'
रजत बेदी
रजत बेदी ने आशा भोसले के निधन पर हैरानी जताई है। उन्होंने इसे बड़ा नुकसान बताया है।
जूनियर एनटीआर
साउथ के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है।
राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक जयाता है।
चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रेदश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है।