मुंबई में हुए एक इवेंट में सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। इसमें मृणाल ठाकुर से लेकर सोनम बाजवा तक पहुंची हैं। सभी ने कैमरे के सामने पोज दिए हैं। सबने बेहतरीन आउटफिट से इवेंट में चार चांद लगा दिए हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
इवेंट में मृणाल ठाकुर ब्लेजर जैसी ड्रेस में पहुंचीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइलिश हेयर स्टाइल में पोज दिए हैं।
इस इवेंट में सोनम बाजवा ग्रीन गाउन में पहुंचीं। इवेंट में मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं।
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी इवेंट में पहुंची। उन्होंने ब्लैक ड्रेस में वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।
अभिनेत्री अहसास चन्ना ने इवेंट की रौनक बढ़ाई। उन्होंने सफेद जींस और नीले टॉप में कैमरे के सामने पोज दिए।
ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में मौनी रॉय ने भी इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने सिंपल और सादे लुक में कैमरे के सामने पोज दिए।
नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने अपने पति के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। दोनों कैजुअल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रहे थे।
एक्ट्रेस और डांसर मुक्ति मोहन बड़े ही शालीन अंदाज में इवेंट में पहुंची। उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए।
आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव इवेंट में नजर आईं। उन्होंने कैजुअल लुक में कैमरे के सामने पोज दिए।
फिल्ममेकर जोया अख्तर ने भी इवेंट में शिरकत की। वह कैजुअल लुक में नजर आईं।
कबीर खान अपनी पत्नी मिनी माथुर के साथ इवेंट में पहुंचीं। इवेंट के लिए कबीर खान ने ट्राउजर, शर्ट और डेनिम जैकेट चुनी, वहीं उनकी पत्नी ने एक गाउन चुना।
समीर सोनी अपनी पत्नी नीलम कोठारी के साथ इवेंट में पहुंचे हैं। उन्होंने पत्नी के साथ पोज दिए।
सलीम मर्चेंट ने इवेंट में पहुंच कर चार चांद लगा दिए। उन्होंने ब्लैक ड्रेस में पोज दिए।
इवेंट में विशाल भारद्वाज पहुंचे। वह डिजाइनर कुर्ते और पैंट में नजर आए।