फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के कलाकार
- फोटो : एक्स @Festival_Cannes
77वें कान फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन भारतीय फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने इतिहास रच दिया। इस फिल्म को ग्रांड प्रिक्स से सम्मानित किया गया है, जो कान का दूसरा सबसे बड़ा अवार्ड है। इस फिल्म का निर्देशन पायल कपाड़िया ने किया है। फिल्म की सफलता से पूरे देश के सिनेमा प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल है। वहीं, कुछ फिल्मी सितारों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आई है।
Rashmika Mandanna: पर्दे पर नहीं थमने वाला रश्मिका मंदाना का जादू, इन 5 फिल्मों से तोड़ेंगी पिछले सभी रिकॉर्ड
कियारा ने दी जीत की बधाई
बॉलीवुड की जिन हस्तियों ने फिल्म के पुरस्कार जीतने पर बधाई दी, उनमें कियारा आडवाणी, ऋचा चड्ढा, भूमि पेडनेकर, सोनी राजदान और अली फजल समेत कई कलाकार शामिल हैं। कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की टीम को अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी। सोनी राजदान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पायल कपाड़िया और उनकी टीम को बधाई दी।
Mr & Mrs Mahi: क्रिकेट के अलावा पति-पत्नी के रिश्ते की खूबसूरती भी दिखाएगी फिल्म, राजकुमार-जान्हवी का दावा
सुजॉय घोष बोले- शाबाश पायल !!
ऋचा चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ये ऐतिहासिक है। इस खबर से खुशी हो रही है! पायल कपाड़िया, रणबीर दास, कनी कुसरुति, दिव्य प्रभा, हृदयु हारून, छाया कदम और ऑल वी इमेजिन एज लाइट की पूरी टीम को बधाई। एक स्वतंत्र फिल्म को बनाना किसी भी वक्त में मुश्किल होता है। अली फजल ने भी फिल्म की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष भी बधाई देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "शाबाश पायल और जिको...तुम पर बहुत ज्यादा गर्व है।"
2021 में पायल की डॉक्यूमेंट्री ने भी किया था कमाल
निर्देशक पायल कपाड़िया की यह पहली फीचर फिल्म है। इससे पहले 2021 में उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' ने भी कान में सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए गोल्डन आई पुरस्कार से नवाजा गया था। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की कहानी दो महिलाओं के जीवन पर आधारित है। यह उन दोनों की जिंदगी में मची उथल-पुथल को दिखाते हुए आगे बढ़ती है।
Dance Deewane: नितिन और गौरव बने ‘डांस दीवाने’ फैमिली के विजेता, कार्तिक आर्यन की मौजूदगी ने लगाए चार चांद