फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और संजय दत्त तक, बॉलीवुड सितारों ने दी रक्षाबंधन की बधाई

Sat, 09 Aug 2025 05:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Celebrate Raksha Bandhan: कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने भाई बहनों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मना रहे हैं। ऐसे में उन्होंने कई पोस्ट की हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं। 
विज्ञापन
सलमान-अक्षय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज नौ अगस्त को पूरे देश में लोग भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाला त्योहार रक्षा बंधन मना रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस त्योहार पर भाई-बहनों के साथ जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर वह वीडियो और तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन


सलमान खान की राखी बहन ने लिखी पोस्ट
सलमान खान की राखी बहन बीना काका ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'चूंकि मैं टूटी हुई एंकल से उबर रही हूं, इसलिए राखी के दिन मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी। सलमान, मेरे भाई जैसे बेटे मैं तुम्हारी खुशी, अच्छी सेहत और सुकून की जिंदगी के लिए प्रार्थना करती हूं। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'
 
अक्षय कुमार ने बहन के साथ शेयर की तस्वीर 
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने भी अपनी बहन के साथ फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा- आंखे बंद कर रहा हूं तो मां का चेहरा दिख रहा है। आंखें खोल रहा हूं तो तेरी स्माइल दिख रही है। लव यू अल्का। हैप्पी राखी।
विज्ञापन


 


अर्जुन कपूर ने बहन को किया विश 
सलमान की बहन के अलावा एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपनी बहनों को रक्षाबंधन पर विश किया। उन्होंने जान्हवी, अंशुला और खुशी कपूर के साथ तस्वीरों का कोलाज बनाकर लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा। 
 


इब्राहिम ने सारा को दी बधाई
सैफ के लाडले इब्राहिम अली खान ने भी सारा को इस दिन की बधाई देते हुए लिखा- 'डियर बहना सारा, मैं इस जीवन में वादा करता हूं कि हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा, हर कदम पर तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, तुम्हारा समर्थन करूंगा। मैं वादा करता हूं कि तुम्हें हमेशा प्यार, हौसला और जो कुछ भी मेरे बस में होगा – सब दूंगा, चाहे कभी मुझसे न भी हो पाए। हमेशा-हमेशा के लिए तुम्हारा छोटा भाई जान। तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। राखी की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
 
Trending Videos

परिणीती चोपड़ा ने भी किया विश
एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने भी अपने भाइयों के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए राखी की बधाई दी। परी
 



अलाना पांडे ने अहान पांडे को दी बधाई
अभिनेता अहान पांडे की बहन अलाना पांडे ने उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दी है। अलाना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक वीडियो शेयर की और कैप्शन में लिखा 'रक्षा बंधन की बधाई छोटे भाई। मैं तुमसे प्यार करती हूं अहान पांडे।' दोनों की मां डीन पांडे ने इस मौके पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भेजा है।
 

सुनील शेट्टी ने बहनों के साथ शेयर की तस्वीर
अभिनेता सुनील शेट्टी ने रक्षा बंधन के मौके पर अपनी बहनों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है और लिखा है 'मेरे दोनों तरफ ये जो लोग हैं। इनकी वजह से मुझे कभी भी साहस और प्यार की जरूरत नहीं पड़ी। ये सभी चीजें इन लोगों से मिलती रही। आज अच्छा महसूस कर रहा हूं। इनकी वजह से मेरा हर दिन अच्छा होता है।'
 

विवेक ओबेरॉय ने बहन के साथ शेयर किया वीडियो
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी बहन के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है 'तेरी राखी की डोरी आज कलाई पे नहीं दिल में बंधी है। दूरियां तो बस दुनिया के लिए हैं, हमारे लिए नहीं।'
 

संजय दत्त ने बहनों को बताया उपहार
संजय दत्त ने अपनी बहनों प्रिया और अंजू के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'प्रिया और अंजू तुम दोनों मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हो। तुम दोनों ने मेरी जिंदगी प्यार और हौसले से भर दी है। आप लोगों को रक्षा बंधन की बधाई।'
 

पलक तिवारी ने भाई के साथ शेयर की तस्वीर
इस मौके पर श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने छोटे भाई के साथ  प्यारी सी तस्वीर फोटो शेयर करते हुए राखी का ये त्योहार मनाया। 
 


सैफ की बहन सबा ने भी दी बधाई
सैफ अली खान की बहन सबा ने भी बहन सोहा और भाई सैफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए राखी की बधाई दी। सबा ने भी लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। 
 

सुशांत सिंह राजूत को उनकी बहन ने किया याद
रक्षा बंधन के मौके पर सुशांत सिंह राजूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने भाई को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'कभी-कभी लगता है कि आप हमें छोड़कर कहीं नहीं गए हैं। आप यहीं कहीं हैं। आप हमें देख रहे हैं। इसके बाद दूसरी सांस में दर्द जोर पकड़ता है। मन में सवाल आता है कि क्या मैं तुम्हें सचमुच फिर कभी नहीं देख पाऊंगी? क्या तुम्हारी हंसी बस एक गूंज बनकर रह जाएगी? तुम्हारी आवाज एक धुंधली याद में बदल जाएगी?'
 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने बहन के साथ शेयर की फोटो, मनाया रक्षाबंधन का त्योहार 




रक्षा बंधन का त्योहार
आपको बता दें कि रक्षा बंधन के मौके पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें