फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pregnancy Announcement: परिणीति ही नहीं, कियारा से लेकर प्रियंका तक इस खास अंदाज में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

Mon, 25 Aug 2025 03:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actresses Pregnancy Announcement: आज सोमवार को अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान बहुत ही खूबसूरत ढंग से किया। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कब-कब और किस अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी। 

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर किलकारी गूंजने वाली है। इस जानकारी को जोड़े ने एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा 1+1= 3। आमतौर पर फिल्मी दुनिया की अभिनेत्रियां अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बड़े ही खास और यूनिक अंदाज में फैंस के साथ साझा करती हैं। आज हम जानेंगे ऐसे ही एक्ट्रेस के बारे में।

कियारा आडवाणी

विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने 28 फरवरी 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल जानकारी दी थी। इस खुशखबरी को कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अनोखे तरीके से साझा किया था। इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें दोनों ने अपने हाथों में बच्चे के मोजे रखे हुए थे।
 


 


आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी के कुछ ही महीनों बाद जून 2022 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अल्ट्रासाउंड की एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खुशखबरी को शेयर किया था। साथ ही कैप्शन में लिखा – "हमारा बेबी, जल्द आ रहा है।" 

 

 

अनुष्का शर्मा

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ साल 2020 में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के जरिए एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और कैप्शन में लिखा, "और फिर हम तीन हो जाएंगे।”
 


 

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अगस्त 2022 में कुछ फोटोशूट करवाते हुए पोस्ट किया था। इसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन देते हुआ लिखा, 'हम 2 अब बहुत जल्द तीन हो जाएंगे।'
 


 

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि सितंबर 2024 में वो मां बनने वाली हैं।
 


 

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया था। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी बेहद ही प्यारे पोस्ट से दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें