फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natasa Stankovic: नताशा स्टेनकोविक ने साझा की अपने नए गाने 'तेरे करके' का पोस्टर, रविवार को जारी होगा टीजर

Sat, 05 Oct 2024 07:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री एवं मॉडल नताशा स्टेनकोविक क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलगाव के बाद अब काम पर ध्यान लगा रही हैं। उन्होंने शनिवार को अपने आगामी म्यूजिक वीडियो 'तेरे करके' का पोस्टर जारी कर टीजर रिलीज की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
नताशा स्टेनकोविक-प्रीतिंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नताशा स्टेनकोविक क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि, अब वह अपने अतीत को भूलाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। अब अभिनेत्री अपना ध्यान अपने करियर पर लगाना चाहती हैं। तलाक के बाद अभिनेत्री अपने देश सर्बिया चली गई थीं। अब भारत लौटने के बाद नताशा अपने पहले प्रोजेक्ट के साथ वापसी को तैयार हैं। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर प्रीत इंदर के साथ अपने आगामी म्यूजिक वीडियो, 'तेरे करके' का पहला लुक जारी किया है। 

विज्ञापन


हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने भी दी प्रतिक्रिया
नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर साझा किया है। वह इस पोस्टर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट के जरिए बताया की इसका टीजर रविवार प्ले डीएमएफ के यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने लिखा, “तेरे करके की धुन पर थिरकने के लिए तैयार हो जाओ।” अभिनेत्री सह मॉडल के इस पोस्ट पर हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी कमेंट की है। उनके अलावा कई फैंस ने भी अभिनेत्री के इस पोस्टर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
'बिग बॉस ओटीटी 3' के दोस्त विशाल पांडे संग मस्ती करती दिखीं सना मकबूल
विज्ञापन

काम पर ध्यान लगाना चाहती हैं नताशा
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा अब अपना ध्यान काम पर लगाना चाहती हैं। इस वजह से ही वह भारत लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ में एक डांस नंबर की शूटिंग करते हुए देखा गया। हार्दिक से अलग होने के बाद यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। नताशा अब अपने काम को लेकर काफी चयनात्मक हो रही हैं। वह अपने प्रोजेक्ट्स को बेहतर करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। अभिनेत्री के फैंस को उनके इस आगामी म्यूजिक वीडियो से भी काफी उम्मीदे हैं। 
विज्ञापन

Junior NTR: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होना चाहते हैं जूनियर एनटीआर, आयरन मैन को बताया पसंदीदा पात्र
पहली बार सत्याग्रह के एक गाने में आई थीं नजर 
नताशा ने कई विज्ञापन फिल्मों में काम करने के बाद साल 2013 की फिल्म सत्याग्रह से ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया था। वह इस फिल्म के एक गाने अईयो जी में नजर आई थीं। उन्हें आखिरी बार 2020 में वेब शो फ्लेश में देखा गया था। वह अपने इस गाने तेरे क्रके से स्क्रीन पर वापसी करेंगी। बताते चलें कि 18 जुलाई को हार्दिक पांड्या और नताशा ने आधिकारिक रूप से अलग होने का एलान किया था। 
Shilpa Shirodkar: नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही हैं शिल्पा शिरोडकर, 'बिग बॉस 18' में आने वाली हैं नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें