अपनी जिम्मेदीरा को निभाते हुए आगे बढ़िए
शादी पर अभिनेत्री ने अपने स्टोरी पर लिखा कि शादियां वैसी ही होनी चाहिए जैसे इस देश में पहले से होता आया है। धर्मों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उसमें यह लिखा है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते जाएं और आगे बढ़ते रहें। यह जीवन बहुत छोटा है। आजकल की शादियों के बारे में विचार को बर्बाद करने में बॉलीवुड फिल्मों की प्रेम कहानियां सबसे मुख्य कारण हैं। साथ ही उन्होंने तलाक को लेकर कहा कि इसका समर्थन नहीं करना चाहिए। हालांकि, इस स्टोरी को शेयर करते हुए कंगना ने कहीं भी ‘मिसेज’ फिल्म का जिक्र नहीं किया है।
क्या है मिसेज फिल्म को लेकर विवाद?
सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मिसेज’ को सोशल मीडिया पर बहुत तारीफें मिल रही हैं। यह फिल्म एक नवविवाहित महिला रिचा के बारे में है, जो एक डांसर है। यह महिला घर में आने के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटती है, जिसमें पितृसत्तात्मक एंगल डाला गया है। इसे लेकर महिलाओं और पुरुषों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जिस कारण इस समय फिल्म विचारों को लेकर विवादों में फंसी नजर आ रही है।