लुक में डायमंड ने लगाए चार चांद
वहीं उनके गहनों की बात करें तो उन्होंने मलाबार गोल्ड और डायमंड्स के हेल्प से बने खास विक्टोरियन स्टाइल नेकलेस को पहना था, जिसे रिया कपूर और माइन डायमंड्स ने मिलकर रीडिजाइन किया था। इसी गहने की वजह से आलिया ऊप्स मोमेंट का शिकार हो सकती थीं लेकिन उन्होंने संभलते हुए अपने आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
जैसे ही यह वीडियो सामने आया जिसमें आलिया को नेकलेस थामते हुए देखा जा सकता है, फैंस ने उनकी तुरंत सूझबूझ की तारीफ करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘सोचा था नया पोज है, लेकिन जब सच पता चला तो और भी इम्प्रेस हो गया।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘इतनी ग्रेसफुल हैं कि गहना गिर रहा था और हमें लगा वो बस पोज दे रही हैं।’
ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: आलिया-ऐश्वर्या की साड़ी से लेकर जान्हवी के रेट्रो लुक तक, यहां देखें कान 2025 के वायरल लुक
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
फिल्मों की बात करें तो आलिया पिछली बार फिर ‘जिगरा’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसी साल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होने वाली है। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी वो बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।