फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeetendra: दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने रातों-रात कमाए 855 करोड़ रुपये, जानें आखिर क्या है वजह

Fri, 06 Jun 2025 08:20 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jeetendra Sold His Property: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपने करियर में हमेशा शानदार फिल्मों के लिए चर्चा में रहे हैं। अब अभिनेता ने एक ही दिन में 855 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जानिए कैसे। 

विज्ञापन
जितेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाई दुनिया में दिग्गज अभिनेताओं में शुमार जितेंद्र ने अपने अभिनय की शानदार कला से सबको मुरीद बनाने का काम किया है। लेकिन इस समय अभिनेता ने अचानक 855 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर सबकी नजर में आ गए हैं। अभिनेता और उनके परिवार ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक जमीन बेची है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


कहां से आए इतने पैसे? 
83 वर्षीय अभिनेता जितेंद्र और उनके परिवार की दो कंपनियों ने मिलकर मुंबई में अंधेरी स्थित जमीन एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स को बेच दी है। कहा जा रहा है कि बेची गई संपत्ति में लगभग 2.39 एकड़ की जमीन शामिल हैं। इस जमीन पर वर्तमान में बालाजी आईटी पार्क है, जिसमें तीन इमारतें हैं और कुल बनाया गया क्षेत्र लगभग 4.9 लाख वर्ग फीट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सौदे में 8.69 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लगा और अभिनेता के परिवार को 855 करोड़ रुपये मिले, जो बेची गई जमीन की कीमत है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक अभिनेता जितेंद्र की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 




नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता और उनके परिवार के इस फैसले पर नेटिजंस भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान, आखिर क्यों। इसके अलाव एक अन्य यूजर ने कहा कि सरकार अपनी है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Neha Kakkar: ‘इंडियन आइडल 2’ में हुईं रिजेक्ट, एआर रहमान संग किया काम; बन गईं क्वीन ऑफ रीमिक्स

जितेंद्र के बारे में
हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेताओं में जितेंद्र का नाम शामिल किया जाता है। अभिनेता को बॉलीवुड में प्यार से 'जंपिंग जैक' नाम से जाना जाता है। जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की थी। अभिनेता ने 'हिम्मतवाल', 'हमजोली', 'मजबूर', 'औलाद', 'इंसाफ की पुकार' जैसी फिल्में की हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें