15 साल बाद दर्ज हुई एफआईआर
आदित्य पंचोली के खिलाफ 27 जून, 2019 को दर्ज की गई एफआईआर पर विवाद जारी है। आरोपी ने दावा किया कि शिकायत कथित घटना के लगभग 15 साल बाद दर्ज की गई है। इसे गलत इरादे से दर्ज कराया गया। सुप्रीम कोर्ट के 'भजनलाल' फैसले का हवाला देते हुए, याचिका में एफआईआर रद्द करने की भी मांग की गई। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी, 2026 को होगी।
क्या है पूरा मामला?
ख्याल रहे कि साल 2019 में, मुंबई पुलिस ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की शिकायत पर पंचोली के खिलाफ कथित दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में, पंचोली पर कई धाराएं लगाई गई थीं। एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद, एक्टर ने कहा कि उन्हें 'इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है।'