बच्चों ने अलग राह चुनी
रेडियो नशा से बातचीत में बॉबी देओल ने बताया कि वह हमेशा चाहते थे कि उनके बेटे पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन उनकी पसंद बिल्कुल अलग निकली। उन्होंने हंसते हुए कहा 'मैं चाहता था कि मेरे बेटे पढ़ाई करें। मेरे छोटे बेटे ने बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन मेरे बड़े बेटे ने जिस भी कॉलेज में आवेदन किया, सभी में उसका चयन हो गया। उसे एनवाईयू स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में दाखिला मिल गया। मुझे उस कॉलेज के बारे में पता नहीं था, लेकिन जब मैं लोगों को बताता था कि मेरा बेटा उस कॉलेज में पढ़ता है, तो लोग कहते थे, 'वाह, यह तो कमाल का कॉलेज है।' इस पर मैं कहता था कि हां ठीक है।'
यह खबर भी पढ़ें: Who Is Malti Chahar: कौन हैं दीपक चाहर की बहन मालती? सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में हुई है जिनकी एंट्री
आर्यमान देओल और धरम देओल के साथ बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया