फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कब आएगी ‘एनिमल 2’? बॉबी देओल ने दिया ये जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 26 Jul 2025 08:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bobby Deol Reacts On Animal 2: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉबी देओल 'एनिमल 2' को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। जानें अभिनेता ने क्या दिया अपडेट।
विज्ञापन
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की फिल्म 'एनिमल' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था और उनकी एक्टिंग को भी खूब सराहना मिली थी। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता से 'एनिमल' के सीक्वल को लेकर सवाल किया जा रहा है। आइए जानते हैं 'एनिमल 2' को लेकर क्या बोले बॉबी देओल। 

कब आ रही 'एनिमल 2'?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉबी देओल ब्लैक टीशर्ट और सिर पर कैप लगाए दिख रहे हैं। अभिनेता को फैंस का अभिवादन स्वीकार करते देखा जा सकता है। इसी दौरान किसी पैप्स ने एक्टर से पूछा कि 'एनिमल 2' कब आ रही है? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कब आ रही है। फिर पैप्स ने कहा कि वो इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अंत में बॉबी अपनी कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं। 



क्या बोले नेटिजंस? 
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'एनिमल 2' शानदार होगी। दूसरे यूजर ने कहा कि एनिमल मूवी जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अन्य यूजर्स बॉबी देओल के लुक को पंसद कर रहे हैं और लाल दिल वाला इमोजी बनाकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shweta Tiwari: 1000 रुपये के लिए बाथरूम साफ करती थीं पलक, मां श्वेता तिवारी ने किया खुलासा

बॉबी देओल का वर्कफ्रंंट
बॉबी देओल हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। इस समय अभिनेता 'हरि हरि वीर मल्लु' फिल्म से सुर्खियों में हैं, जो सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इससे पहले उन्हें ‘डाकू महाराज’ में देखा गया था। इसके अलावा वेब सीरीज ‘आश्रम’ में बॉबी देओल ने बाबा निराला का रोल किया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें