फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Aur Rishi Ki Love Story: एक-दूजे से अनजान थे कावेरी और वर्धन पुरी, सेट पर हुई जान-पहचान दोस्ती में बदली

Mon, 17 Feb 2025 09:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bobby Aur Rishi Ki Love Story: दिग्गज अभिनेता अमरीश के पोते वर्धन पुरी व शेखर कपूर-सुचित्रा कृष्ममूर्ति की बेटी कावेरी कपूर हाल ही में फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' में साथ नजर आए हैं। हाल ही में वर्धन ने कावेरी के साथ अपनी दोस्ती पर बात की।
विज्ञापन
बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर वर्धन पुरी और कावेरी कपूर को हाल ही में फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' में साथ देखा गया। कावेरी ने इस फिल्म के जरिए ही सिनेमा की दुनिया में कदम रखे हैं। यह फिल्म हॉटस्टार पर 11 फरवरी को रिलीज हुई। कावेरी शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी हैं। वहीं, वर्धन पुरी दिवगंत कलाकार अमरीशपुरी के पोते हैं। हाल ही में वर्धन ने कावेरी के साथ अपनी दोस्ती पर चर्चा की। 

विज्ञापन

एक-दूसरे से अनजान थे दोनों सितारे
अभिनेता वर्धन पुरी ने साल 2019 में आई फिल्म 'ये साली आशिकी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में कावेरी के साथ ओटीटी फिल्म में नजर आए वर्धन पुरी ने कहा कि दोनों सेट पर एक-दूसरे से अनजान थे। मगर, यहीं से इनकी दोस्ती हुई। वर्धन पुरी ने कहा कि दोनों के परिवारों ने एक साथ काम किया है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें एक-दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

शूटिंग के दौरान हुई दोस्ती
वर्धन पुरी ने कहा कि जैसे-जैसे वे साथ मिलकर काम करते रहे, उनकी दोस्ती बढ़ती गई। शूटिंग के दौरान ही उन्हें एहसास हुआ कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं जो किसी भी विषय पर बात कर सकते हैं। वर्धन ने आगे कहा कि उन्हें लगा कि अलग-अलग पर्सनैलिटी होते हुए भी, उनके मूल्यों में काफी समानता है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उनकी दोस्ती बढ़ती गई, साथ मिलकर काम करना और भी अधिक शानदार होता गया। 
विज्ञापन

बोले- अच्छे इंसान के साथ काम करने सुंदर एहसास
वर्धन पुरी ने कहा,' हमारी दोस्ती हुई तो हमारे सीन ज्यादा विश्वसनीय और वास्तविक लगने लगे। एक अच्छे इंसान के साथ रहना और एक अच्छे कलाकार के साथ काम करना एक वाकई शानदार एहसास था'। बता दें कि फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। इंडस्ट्री के सितारों ने दोनों का काफी उत्साह बढ़ाया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें