फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: कांग्रेस नेता के अवैध फिल्म स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, 'रामसेतु' और 'आदिपुरुष' की हो चुकी है शूटिंग

Fri, 07 Apr 2023 01:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कहा जा रहा है कि मड-मारवे इलाके में समुंदर किनारे कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का एक स्टूडियो था। असलम शेख पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से 1000 करोड़ रुपये का स्टूडियो बनाया था।
विज्ञापन
ढहाया गया अवैध स्टूडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आज एक फिल्म स्टूडियो पर कार्रवाई की है। बीएमसी ने मड-मारवे इलाके में अवैध रूप से बनाए गए फिल्म स्टूडियो पर बुलडोजर चला दिया है। बता दें कि यह स्टूडियो कांग्रेस नेता असलम शेख का था। इस स्टूडियो में रामसेतु और आदिपुरुष की भी शूटिंग हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह स्टूडियो अवैध था, इसीलिए इसपर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


अवैध था स्टूडियो
कहा जा रहा है कि मड-मारवे इलाके में समुंदर किनारे कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का एक स्टूडियो था। असलम शेख पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से 1000 करोड़ रुपये का स्टूडियो बनाया था। इस स्टूडियो का कुछ हिस्सा फरवरी में भी तोड़ा जा चुका है। अब महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से इस अवैध स्टूडियो को ढ़हाने का सख्त निर्देश मिला है। जिसके बाद बीएमसी और डीएम ने कड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि पांच स्टूडियो पर स्टे था, जिसे कि निरस्त कर दिया गया था।
 

इसे भी पढ़ें- Sonali Bendre: ‘नाराज’ के सेट पर हुईं गोल्डी से आंखें चार, फिर शादी, और अब अपने पति से इसलिए नाराज हैं सोनाली
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले भाजपा नेता किरीट सोमैया
वहीं इस घटना के समय मौके पर मौजूद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल को इस अवैध घोटाले के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने बीएमसी से सवाल किया कि अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी गई। सीएम और डिप्टी सीएम से इसकी जांच के आदेश देने का अनुरोध किया। आदित्य ठाकरे ने इस जगह का दौरा किया था और उनके सामने यह स्टूडियो बने हुए थे। इसे लेकर हमने 24 महीनों तक संघर्ष  किया है और अब हमें न्याय मिला जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इनको गिराने के आदेश दे दिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें