फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबीन गर्ग के निधन मामले में निकाली गई रैली; असम के सैकड़ों लोगों ने की इंसाफ की मांग

Sun, 26 Oct 2025 10:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Rally: असम में भारतीय जनता पार्टी ने एक रैली निकाली है। इस रैली में जुबीन गर्ग के निधन को लेकर इंसाफ की मांग की गई है।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग के इंसाफ के लिए रैली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में अचानक निधन हो गया था। इस मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है। ऐसे में असम की भारतीय जनता पार्टी ने 'आए एम जुबीन फैन, वी आर आल्सो जुबीन फैन' के नाम से एक रैली निकाली है। इस रैली में जुबीन गर्ग के लिए इंसाफ की मांग की गई है।
विज्ञापन

 

वायरल हैं रैली के वीडियो
जुबीन गर्ग के लिए इंसाफ की मांग करने वाली इस रैली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी पर लिखा है कि हमारा मकसद है जुबीन को इंसाफ दिलाना। कई महिलाएं बैनर-पोस्टर लिए हुए नजर आ रही हैं और वह जुबीन गर्ग के निधन मामले में इंसाफ की मांग कर रही हैं।

मंत्री ने राजनीतिकरण का लगाया आरोप
इस मौके पर असम के मंत्री रनोज पेगु ने कहा 'यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि जुबीन गर्ग आज हमारे बीच नहीं रहे, उनकी मृत्यु हो गई है और हमारी विपक्षी पार्टी कांग्रेस, उस मृत्यु का राजनीतिकरण कर रही है। जुबीन गर्ग की मृत्यु की तुरंत जांच होनी चाहिए। सरकार ने दो अहम कदम उठाए हैं। पहला, जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है और दूसरा, जांच के लिए उच्च न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया है, साथ ही एक सदस्यीय जांच आयोग का भी गठन किया गया है।'

विज्ञापन

19 सितंबर को हुआ था निधन
आपको बता दें कि असमिया गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया था। निधन के बाद उनके शव को पहले दिल्ली फिर असम लाया गया। यहां राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के मामले की असम पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें