मामले पर क्या बोलीं कंगना?
सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर एआईसीसी हेडक्वार्टर में 'वंदे मातरम' को पूरा गाने पर आपत्ति जताने वाले आरोपों पर कंगना ने कहा, ‘वंदे मातरम भारत की चेतना का प्रतीक है। एक कलाकार के तौर पर, मैं समझती हूं कि कला और कविता का लोगों पर क्या असर हो सकता है। इसके प्रति जिस तरह का विरोध और नफरत दिखाई गई है, और इसे गाने से रोकने की जो कोशिशें की गई हैं, वे बहुत चिंताजनक हैं।’
‘इतना तो पाकिस्तानी भी नहीं तड़पते’
कंगना ने आगे कहा, ‘इसे बंद कराने के लिए उन्होंने कैमरा की भी परवाह नहीं की। कैमरा बंद कराने के लिए वो इतना तड़पने लगीं जितना शायद पाकिस्तान में भी लोग नहीं तड़पते। ऐसा करके वो पूरे देश में हंसी का पात्र बन गए हैं।’
सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं
इसी बीच मंगलवार को कंगना मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी दर्शन करने पहुंचीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में वे सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं।