फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun Govil: अरुण गोविल का छलका दर्द, बोले- जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है, तब सबसे ज्यादा क्रोध खुद....

Sun, 28 Apr 2024 10:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों बहस का मुद्दा बना हुआ है। अरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, 'जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तब सबसे अधिक क्रोध आपको  स्वयं पर आता है। आखिर आपने आंख बंद करके किसी पर भरोसा क्यों किया'। 
विज्ञापन
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'रामायण' सीरियल में 'श्री राम' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अरुण गोविल को भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं आज अपने सोशल मीडिया हैंडल अरुण गोविल ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसकी वजह से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आइए आपको बताते आखिर अरुण गोविल ने ऐसा क्या लिखा है ---
विज्ञापन


अरुण गोविल हैं नाराज!
मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों बहस का मुद्दा बना हुआ है। अरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, 'जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तब सबसे अधिक क्रोध आपको  स्वयं पर आता है। आखिर आपने आंख बंद करके किसी पर भरोसा क्यों किया'। 

'मैदान' की हालत सुधरी, 18वें दिन करोड़ में हुई कमाई
विज्ञापन


बाद में पोस्ट किया डिलीट 
अरुण गोविल ने पोस्ट साझा करने के थोड़ी देर बाद ही उस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक कयासों का बाजार गर्म हो चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 26 अप्रैल को मेरठ में मतदान संपन्न होने के बाद अरुण गोविल अचानक मुंबई के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है अरुण पार्टी के आंतरिक समीकरण से खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन


Diljit Dosanjh: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास! कनाडा में बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

अब क्या होगा अगला कदम 
अरुण गोविल 'रामायण' में 'श्री राम' की भूमिका निभा चुके हैं। दर्शक आज भी उन्हें राम के नाम से ही जानते और मानते हैं। सूत्रों की मानें तो अरुण गोविल को मेरठ में चुनौती देने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन दलित-मुस्लिम समुदाय को रिझाने के लिए सुनीता वर्मा को उनके सामने खड़ा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें