बॉलीवुड में लगातार बन रही बायोपिक पिल्मों के बीच अब भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के जीवन पर बनी फिल्म जल्द ही थिएटर में देखने को मिलेगी। फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित (बायोपिक) फिल्म बनाएंगे। ग्रैंड स्लैम (युगल) जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने इस बायोपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस पर पहले ही काम शुरू हो चुका है।