फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: घर से बाहर होते ही पौलोमी ने साधा शिवानी पर निशाना, शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की जताई उम्मीद

Thu, 04 Jul 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी 3 शो से पौलोमी दास बाहर हो चुकी हैं। घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने शिवानी कुमारी पर निशाना साधा। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने इस बातचीत मे क्या-क्या कहा...
विज्ञापन
पौलोमी दास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल से अभिनेत्री बनीं पौलोमी दास बिग बॉस ओटीटी 3 शो से बाहर हो गई हैं। शो में 'बाहरवाला' की तरफ से उनका नाम चुने जाने के बाद उन्हें बेघर होना पड़ा। बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही उन्होंने घर के अनुभव को साझा किया।  
विज्ञापन


बिग बॉस शो को बताया शतरंज का खेल
पौलोमी ने कहा कि यह निष्कासन न ही दर्शकों की वजह से हुआ है और न ही बिग बॉस की तरफ से हुआ है। उन्होंने कहा कि यह किसी बाहरवाला की तरफ से किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा न होता तो वह जरूर फिनाले तक जातीं। इस बातचीत में उन्होंने बिग बॉस के खेल को शतरंज के खेल जैसा बताया। साथ ही, उन्होंने वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा शो में वापसी की उम्मीद भी जताई।

एक्स पोस्ट को लेकर दी सफाई
साई केतन को घर में धमकी दिए जाने के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस चीज को लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह अभिनेता की जगह पर होती तो ऐसा जरूर करतीं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने फेक सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी बात की। उन्होंने साफ किया कि उनकी तरफ से हाल फिलहाल में कोई भी पोस्ट नहीं किया गया है और उनके पास केवल एक ही एक्स अकाउंट है, जिसका पासवर्ड वह अपनी टीम को देना भूल गई थीं। उन्होंने बताया कि उनका आखिरी पोस्ट साल 2020 में किया था। शिवानी कुमारी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी टिप्पणी की उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन


शिवानी पर साधा निशाना
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके रंग पर इंस्टाग्राम पर ऐसे ही काफी भद्दे कमेंट किए जाते हैं। पौलोमी ने कहा कि इंस्टग्राम पर उनकी पोस्ट पर बहुत से कमेंट रंगभेद पर होते हैं। कपड़ों पर शिवानी की ओर से की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं जिस कपड़े में सहज महसूस करती हैं वैसे ही कपड़े पहनूंगी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें बिग शो का हिस्सा बनकर काफी खुशी है। 
Ramayan: अबू धाबी से आ रहे ‘रामायण’ में मदद को 1670 करोड़ रुपये, इस समूह ने दी तकनीक में मदद की रकम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें