फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donal Bisht: बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट को आया 'धर्मा प्रोडक्शंस' से फर्जी कॉल, अभिनेत्री ने कहा-जागरूकता है जरूरी

Fri, 12 May 2023 06:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने हालिया इंटरव्यू में बिग बॉस फेम डोनल ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उन्हें फेक कॉल प्राप्त हो रहे हैं और इन कॉल्स में कहा जा रहा है कि उन्हें किसी बड़ी फिल्म के लिए कास्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
डोनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। डोनल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से काफी कनेक्ट भी रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें ईमेल पर फर्जी कास्टिंग ऑफर आ रहे हैं और यह करण जौहर के बैनर से ही आ रहे हैं।

विज्ञापन

डोनल ने बताया फेक कॉल्स का सच
अपने हालिया इंटरव्यू में बिग बॉस फेम डोनल ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उन्हें फेक कॉल प्राप्त हो रहे हैं और इन कॉल्स में कहा जा रहा है कि उन्हें किसी बड़ी फिल्म के लिए कास्ट किया जा रहा है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि यह कॉल उन्हें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस से मिल रहे हैं। इसी के साथ अभिनेत्री ने  एक ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किए है, जिसमें फेक कास्टिंग ऑफर को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसी के साथ अभिनेत्री ने ध्यान आकर्षित करने के लिए करण और उनके बैनर को टैग किया है।

Dahaad: इस साइको किलर की कहानी पर बनी वेब सीरीज ‘दहाड़’, यहां पढ़िए खूंखार कातिल की पूरी क्राइम कुंडली

धर्मा प्रोडक्शंस से आए थे फेक ईमेल
फिल्म इंडस्ट्री से यूं फर्जी कॉल्स मिलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए डोनल ने कहा, शुरुआत में, जब मैंने इंडस्ट्री में एंट्री की तो मैंने ब्रेक पाने के लिए कई ऑडिशन दिए थे। मुझे ऑडिशन देने के लिए कई कॉल आते थे। वहां जाने के बाद आपको एहसास होता है कि शुक्र है कि मैं सही और गलत लोगों को परख कर सकती हूं। अब अनुभव के साथ और इस इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक रहने के बाद मैं जानती हूं कि सही लोग कौन है। भगवान का शुक्र है कि मैं इन फर्जी कॉल्स में नहीं फंसती हूं।

Nawazuddin Siddiqui: कोल्ड ड्रिंक विवाद पर पहली बार खुलकर बोले नवाजुद्दीन, कहा- नहीं पहुंचनी चाहिए चोट

विज्ञापन

अभिनेत्री ने कहा जागरूकता है जरूरी
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘यह सब होने के बाद जब मैं प्रोडक्शन हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर गई तो मैंने उनकी डोमेन आईडी देखी तो पता चला कि किसी ने सच में एक नकली डोमेन खरीदा है। मुझे किसी ने फंसाने के लिए या साजिश रची है। हालांकि आपको बता दूं कि  इस चीज में फंसना बहुत आसान है क्योंकि बहुत से लोग इसके तकनीकी भाग के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए मुझे लगा कि इसपर खुलकर बोलना बहुत ही जरूरी है और लोगों में जागरूकता फैलानी भी जरूरी है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें