फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shalin Bhanot: स्टाइल मारने के चक्कर में ट्रोल हुए शालीन, गाड़ी की नंबर प्लेट को देखकर यूजर्स ने लगाई क्लास

Mon, 13 Mar 2023 05:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, शालीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बड़ी सी गाड़ी में बैठे हुए हैं और वह मीडिया को देखते ही गाना गाने लगते हैं।
विज्ञापन
Shalin Bhanot - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 16’ आज भले ही खत्म हो गया है ,लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स आज भी दर्शकों को बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती है। शो खत्म होने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं, तो वहीं शालीन भनोट भी अपने वीडियो को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनते हैं।

विज्ञापन

शालीन भनोट - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर शालीन का वीडियो हुआ वायरल
‘बिग बॉस 16’ के घर में शालीन अपने गेम से दर्शकों को खुश कर चुके हैं, लेकिन आए दिन उन्हें घर में अपनी ओवर एक्टिंग के लिए भी काफी खरी-खोटी सुनाई जाती थी। अब हाल ही में, शालीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बड़ी सी गाड़ी में बैठे हुए हैं और वह मीडिया को देखते ही गाना गाने लगते हैं।
 

 

शालीन भनोट - फोटो : social media

हीरो बनने के चक्कर में हो गए ट्रोल
शालीन मीडिया को देखते ही अपनी गाड़ी से बड़े ही स्टाइल मारकर नीचे उतरते हैं और अपना हीरो अंदाज दिखाना शुरू कर देते हैं। वीडियो में शालीन के गाने पर तो किसी का नजर नहीं जाती है, लेकिन उनके गाड़ी के नंबर प्लेट को लेकर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में शालीन की कार का नंबर प्लेट लटकता हुआ नजर आ रहा है, जिसे लेकर यूजर्स उनकी खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं। शालीन का ध्यान भी इस पर नहीं जाता है और वह अपने में मगन होते दिखाई दे रहे हैं।

Singham Again: अजय देवगन और रोहित फिर धमाल मचाने को हैं तैयार, 'सिंघम अगेन' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

शालीन भनोट - फोटो : social media

यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली
सोशल मीडिया पर शालीन की इस वीडियो पर फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई नंबर प्लेट पर भी ध्यान दे दो। सारा ध्यान स्टाइल मारने पर ही लगा रखा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई तो बहुत अमीर हैं हमारे, लेकिन जब स्टैन के साथ बिग बॉस में लड़ाई कर रहे थे, तो खुद को बेहद ही गरीब बता रहे थे।’ हालांकि, शालीन के फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें