फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Host List: सलमान खान ही नहीं, शिल्पा शेट्टी से लेकर संजय दत्त तक; ये सेलेब भी रहे ‘बिग बॉस’ के होस्ट

Sun, 24 Aug 2025 02:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आज रविवार से शुरू होने वाला है। आज हम जानेंगे कि इस शो को अभी तक किन हस्तियों द्वारा होस्ट किया जा चुका है। 

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी, सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 आज 24 अगस्त से शुरू हो रहा है। ये नया सीजन भी पिछले कई साल की तरह ही सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2000 में शुरू हुए इस शो को अभी तक कुल छह होस्ट मिल चुके हैं। हालांकि, इन सभी होस्ट में सलमान को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। आइए जानते हैं कि बिग बॉस को अभी तक किन-किन सेलेब्स ने होस्ट किया है। देखें लिस्ट।

विज्ञापन

अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@arshad_warsi

अरशद वारसी
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अरशद वारसी साल 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन के होस्ट रहे थे। ये कह सकते हैं कि इस शो की शुभ शुरुआत अरशद वारसी ने ही की थी।

शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी
बिग बॉस सीजन 2 की होस्ट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी थीं। इस शो को काफी लोकप्रियता मिली थी। एक्ट्रेस के मजाकिया अंदाज और शानदार कलाकारी को दर्शकों ने पसंद किया था। शो के बीच में एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। शिल्पा शेट्टी द्वारा बिग बॉस सीजन 2 बीच में ही छोड़ने के कारण अमिताभ बच्चन ने इसे होस्ट किया था। अभिनेता उस समय 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना चुके थे। 'बिग बॉस' में भी बिग बी ने शानदार काम किया।

संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay

संजय दत्त
'बिग बॉस' सीजन पांच में सलमान खान होस्ट थे, लेकिन उनके साथ संजय दत्त भी बतौर होस्ट शामिल हुए थे। दोनों अभिनेताओं की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @farahkhankunder

फराह खान 
बिग बॉस सीजन 8 में निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान बतौर होस्ट शो के बीच में शामिल हुई थी। वजह थी कि सलमान खान को 'बजरंगी भाईजान' फिल्म की शूटिंग करने के कारण ब्रेक लेना पड़ा था। फराह खान के अंदाज को भी दर्शकों ने पसंद किया था।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान
शो को अभी तक सलमान खान के अलावा पांच होस्ट मिले, लेकिन दर्शकों ने जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया वो सलमान खान हैं। अभिनेता सीजन 9 से लगातार बिग बॉस शो को होस्ट कर रहे हैं। आज रविवार से बिग बॉस 19 शुरू हो रहा है, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें