फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: निरहुआ ने दागे मनीष पर सवाल, एल्विश ने दिखाया गुल्लू को आइना; सलमान ने दिए कंटेस्टेंट्स को गिफ्ट

Sun, 22 Nov 2026 10:55 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'बिग बॉस 20' में आज कंटेस्टेंट्स से  उनके सपोर्ट सिस्टम बाहर से पर्सनल सवाल पूछेंगे।
  • शो के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
  • वहीं, होस्ट सलमान खान भी कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, इसमें कंटेस्टेंट्स का गेम और भी मजबूत होता जा रहा है। एक तरफ जहां कुछ प्रतियोगी की दोस्ती में दरार आ रही है, तो कहीं नई दोस्ती देखने को मिल रही है। जिन्हें देख कर होस्ट सलमान खान भी खुद को बोलने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन


वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। इसके कुछ प्रोमो अब सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इस बार सलमान खान की जगह बाहर के लोगों ने कंटेस्टेंट्स से सवाल भी करेंगे।
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ ने पूछा मनीष से सवाल
'बिग बॉस 20' शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कहते हैं कि वीकेंड का वार पर वैसे तो मैं सवाल करता हूं, लेकिन आज ये सवाल पूछेंगे आपके ही कुछ करीबी दोस्त। इसके बाद सबसे पहले निरहुआ आते हैं और मनीष से सवाल करते हैं।

निरहुआ ने कंटेस्टेंट से कहा कि वैसे तो आप बहुत शांत स्वभाव के लगते हैं, लेकिन कभी-कभी आप छोटी-छोटी बातों पर इतना ज्यादा कैसे रिएक्ट कर जाते हैं। कहीं ये आपका गेम प्लान तो नहीं है।

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
एल्विश ने गुल्लू से पूछे सवाल
इसके बाद स्क्रीन पर एल्विश यादव आते हैं, जो गुल्लू से सवाल करते हुए कहते हैं कि तूने तीन शो जीते हैं एक के बाद एक, लेकिन बाहर से अब जो हम देख रहे हैं। हमें लगता है कि तू वो गुल्लू है ही नहीं। इसके बाद पंजाबी गायक रियार साब माही से सवाल करते हैं कि पहले आप दूसरों की परवरिश पर सवाल करते हो, फिर जब आप पर होते हैं सवाल तो आप उन्हें पर्सनल ले जाते हो।
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
सलमान ने दिए कंटेस्टेंट्स को गिफ्ट
इसके बाद एक प्रोमो में देखने को मिला कि सलमान खान कहते हैं कि वो कंटेस्टेंट्स के लिए गिफ्ट लेकर आए हैं। फिर एक गिफ्ट बॉक्स में से ट्रिमर निकलता है। इसके बाद होस्ट सवाल करते हैं कि यह किसके काम आने वाला है। इस पर काजी कहते हैं कि गुल्लू के और ऐसा स्काउट ने उन्हें कहा था।

फिर स्काउट और काजी आपस में उलझ जाते हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। इसके बाद सलमान बताते हैं कि ये बात काजी ने ही कही थी और लास्ट में वह गुल्लू की बिना बाल वाली फोटो भी दिखाते हैं, जिन्हें देख कर सभी हंसने लग जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें