सलमान खान ने आसिफ से क्या कहा?
'बिग बॉस 20' के 'वीकएंड का वार' एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान को नाराज होते देखा जा सकता है। वे आसिफ से पूछते हैं, 'लव जब नकुल के पास चली गई तो तुम्हें क्यों एतराज हुआ' तुम्हारा क्या लेना-देना भाई। क्या ये आपकी घरवाली है। आपकी बहन है कि क्या है? इस पर आसिफ ने सफाई दी, 'इसका वॉल्यूम यहां रहता है हर समय'।
सलमान के सामने रोने लगीं लव गिल
इस बीच लव गिल ने रोते हुए कहा, 'हर बात पर बोलते हैं कि चापलूसी कर रही है, तू गवांर है।' इस पर आसिफ ने लव से कहा कि मेरे से ज्यादा आप चिल्ला रही थीं। इसके बाद सलमान ने आसिफ से कहा, 'ये चिल्ला नहीं रहीं। चिल्ला आप रहे थे। रूड आप थे। बदतमीज आप थे। मैंने पूरा एपिसोड देखा। जिस हिसाब से आपने बात की, मुझे नहीं लगता कि वह कूल था'।
क्यों हुई थी लव और आसिफ की फाइट?
बीते दिनों नकुल धुल के हाथापाई मामले को लेकर पूरा घर बंटा हुआ था। इस बीच लव गिल ने जाकर नकुल से बात की। यह देख बाकी घर वालों को अजीब लगा। आसिफ खान ने भी लव गिल को टोका और दोनों की बहस हो गई थी। आसिफ ने लव गिल से कहा था कि उन्हें नकुल के साथ नहीं बैठना चाहिए। गलत बात है। लव गिल ने इस पर आपत्ति जताई कि कोई उन्हें न बताए क्या करना है। इसके बाद आसिफ और लव के बीच काफी बहस हुई।
सलमान ने यंग डीएसए और कनिका को दी शाबाशी
एक तरफ सलमान ने आसिफ की क्लास लगाई है, वहीं कनिका और यंग को शाबाशी दी है कि उन्होंने समझदारी दिखाई। सलमान ने सभी घरवालों से कहा, 'ये मेंटल स्ट्रेंथ और रणनीति का शो है। हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस है। गुस्सा होना जरूरी है, लेकिन गुस्सा और टेम्पर में फर्क है। ऊपर वाले ने दिमाग दिया है सोचने के लिए। सही चीजों के लिए उसका इस्तेमाल करो। यंग ने सबसे ज्यादा लॉजिक की बात की, क्योंकि उसने यह लाइफ देखी है। हैट्स ऑफ यंग'। इसके बाद सलमान ने कनिका से कहा, 'कनिका आपने भी कमाल किया। आप अपने ग्राउंड पर रहीं। इस हफ्ते का मेरा काम आपने कर दिया'।