फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है', लव गिल पर भड़के यूजर्स; स्काउट को लेकर कही ये बात

Fri, 13 Nov 2026 10:08 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'बिग बॉस 20' में लव गिल और स्काउट के बीच फिर अनबन देखने को मिली।
  • इस दौरान गेमर ने अभिनेत्री को कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर लव भड़क गईं।
  • हालांकि, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोगों ने लव को ही ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन
स्काउट ओपी और लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' के घर में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है। गेमिंग क्रिएटर और शो के कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और यंग के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद बिग बॉस ने स्काउट को सजा दी और पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। इसके साथ ही वह पूरे सीजन में कभी कैप्टन नहीं बन पाएंगे और न ही कभी लाइफ हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा बीते एपिसोड में स्काउट और लव गिल के बीच भी तकरार देखने को मिली। दरअसल, दोनों बात कर रहे होते हैं, तभी लव बातों ही बातों में कह देती हैं कि मैं करूं तो साला कैरेक्टर ढीला है।

इसके बाद स्काउट ने कुछ ऐसा बोल दिया, जो लव को बिल्कुल पसंद नहीं आया। अब इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने स्काउट को सपोर्ट किया, तो कुछ ने लव की बैंड बजा दी।
विज्ञापन
Trending Videos

स्काउट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
एक्स हैंडल पर लोग 'बिग बॉस' के उस वीडियो को री-शेयर कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'स्काउट ने सच में मजाक किया, लव तो हंस भी रही थी। लेकिन जब सबने लव को कहा तो वह अचानक गुस्सा हो गई और स्काउट से लड़ने लगी। वह सच में अटेंशन सीकर है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लव गिल का पाखंड पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। वह तब तक हंस रही थी जब तक काजी और गुल्लू ने उससे सवाल नहीं किए, फिर स्क्रीन टाइम पाने के लिए उसने स्काउट से झगड़ा कर लिया। अब वह इस बात का बहुत बड़ा मुद्दा बना रही है। लव गिल सच में कितनी बेशर्म औरत है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'पहले हंस रही थी और फिर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है।'

वहीं, कुछ ने स्काउट के लिए लिखा कि उन्होंने उस घर के अंदर बहुत कुछ झेला है। जिन लोगों को वह अपना दोस्त मानता था, वे अब उसकी पीठ पीछे बुराई कर रहे हैं। एक इंसान आखिर कितना बर्दाश्त करे? स्काउट को यह सब सहते हुए देखकर सच में बहुत भावुक महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

स्काउट - फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट ने मुंडवा लिया सिर
वहीं, हालिया प्रोमो में देखने को मिला कि लव गिल के साथ हुए झगड़े के बाद अपना पूरा सिर मुंडवा लिया। उनके इस अचानक लिए गए फैसले से घर के बाकी सदस्य हैरान रह गए। उनका यह बदला हुआ लुक देखकर लव भी हैरान रह जाती हैं। जब वह स्काउट से ऐसा करने की वजह पूछती हैं, तो वह कहते हैं, "तू क्यों स्ट्रेस लेकर बैठी है? तेरा तो स्ट्रेस हट गया।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें