फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20:  अपना हुनर दिखाएंगे प्रतिभागी, 'BB शो' में करेंगे परफॉर्म, अरिश्फा बोलीं- मुझ पर रहम करो

Mon, 23 Nov 2026 11:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Bigg Boss 20: रियलिटी शो में 'द बीबी शो' का आयोजन होने जा रहा है।
  • इसमें सभी प्रतिभागियों को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
  • कुछ प्रतिभागी साथ में परफॉर्म करेंगे तो कुछ सोलो प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' दिलचस्प मोड़ पर है। हर प्रतिभागी का गेम अब और अधिक स्पष्टता के साथ दिख रहा है। दोस्ती बनने और बिगड़ने का सिलसिला भी जारी है। शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। घर में 'द बीबी शो' का आयोजन होगा। यहां घरवाले परफॉर्म करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
बिग बॉस से अरिश्फा बोलीं- रहम करो
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें बिग बॉस प्रतिभागियों को 'BB' शो के बारे में सूचना देते नजर आ रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि किसको क्या प्रस्तुति देनी है और किसके साथ परफॉर्म करना है। इस बीच अरिश्फा खान बिग बॉस से कहती हैं, 'मुझ पर रहम करो'।

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
गुल्लू होस्ट करेंगे BB शो
रियलिटी शो में बिग बॉस सभी घरवालों के आगे कहते हैं, 'आज घर में होने जा रहा है 'द बीबी 20 शो'। अरिश्फा और काजी मिलकर गाएंगे। यंग डीएसए और उदिति मिलकर रैप सुनाएंगे। आम्रपाली भोजपुरी गाने पर आज आपका भी डांस परफॉर्मेंस हो जाए। लव भी पंजाबी स्टाइल में डांस परफॉर्मेंस देंगी। गुल्लू आज के इस इवेंट के होस्ट होंगे और सामने आने वाले सदस्यों को रोस्ट करेंगे'। यह सुनकर सभी घरवाले बेहद खुश नजर आए।
 
विज्ञापन

दर्शकों के बीच दिखा उत्साह
'बीबी शो' को लेकर सिर्फ प्रतिभागी ही नहीं, बल्कि दर्शक भी उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा उत्साह काजी तौकीर की परफॉर्मेंस को लेकर है। एक यूजर ने कहा, 'इसे बीबी शो नहीं, काजी तौकीर शो कहिए'। वहीं, कुछ गुल्लू की परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ने कहा कि हमें तो उदिति और यंग के रैप परफॉर्मेंस का इंतजार है। बता दें कि 'बिग बॉस 20' रोज रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होता है। वहीं, रात साढ़े दस बजे कलर्स पर आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें