फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड का वार: 'हमारे घरों में गोलियां चल रहीं और आप लोग..', रोहित शेट्टी ने किसको फटकारा और कौन हुआ बेघर?

Sat, 24 Oct 2026 10:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'बिग बॉस 20' में बतौर होस्ट सलमान खान ही कमान संभाल रहे हैं। मगर, इस बार वीकएंड का वार एपिसोड रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है।
  • अपने कुछ वर्क कमिटमेंट के चलते सलमान खान इस बार नहीं आए। उन्होंने पहले ही इसकी सूचना प्रतिभागियों को दे दी थी।
  • इस 'वीकएंड का वार' में रोहित शेट्टी ने घर वालों से रूबरू होते हुए क्या नसीहत दी? किसकी क्लास लगाई? साथ ही किसी हुई विदाई? जानिए
विज्ञापन
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के वीकएंड का वार एपिसोड होस्ट करते दिखे। इस दौरान उन्होंने पूरे हफ्ते प्रतिभागियों के व्यवहार को लेकर चर्चा की। रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट को बताया कि उनका व्यवहार थोड़ा अजीब था। अगर वे अपने रिश्ते को बहन-भाई का नाम दे रहे हैं, तो वैसी मर्यादा भी होनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब
आसिफ खान को लगाई फटकार
रोहित शेट्टी ने इसके अलावा टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना का भी अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र किया। रोहित शेट्टी ने शो में कहा, 'यहां हमारे घरों में गोलियां चल रही हैं और तुम लोग क्या घर में गैंगस्टर बने घूम रहे हो'। रोहित ने काजी तौकीर की साइड ली और आसिफ खान को फटकार लगाई। वहीं, यंग को समझाया कि इस गैंग से अलग हो जाए, तुम्हारे अंदर पोटेंशियल है।

काजी तौकीर - फोटो : वीडियो ग्रैब
गुल्लू को दिया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर, काजी ने दिखाया सिग्नेचर पोज
रोहित शेट्टी ने गुल्लू को स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर भी दिया। बता दें कि इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। इसी दौरान काजी तौकीर ने रोहित से पूछा कि क्या मैं अपना सिग्चेर पोज कर सकता हूं आपके सामने? इस पर रोहित ने कहा, 'कर ले भाई'। इसके बाद काजी ने 'आई एम ए रॉकस्टार...' वाला पोज करके दिखाया।

मैरी कॉम - फोटो : वीडियो ग्रैब
मैरी कॉम घर से बाहर
इस बार मैरी कॉम घर से बेघर हो गईं। मैरी कॉम ने कहा, 'मैंने इतने दिन खेला। अनुभव मिला। बहुत अच्छा लगा।' मैरी कॉम ने कहा, 'रोहित शेट्टी रिंग में तो इनमें से किसी को नहीं छोड़ूंगी।' मैरी कॉम सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए घर से विदा हुईं। मैरी कॉम जहां घर से बेघर हुई हैं, वहीं मनीष की एक लाइफलाइन चली गई।
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब
घर में पहुंचीं स्काउट की गर्लफ्रेंड, फूटा गुस्सा
लव गिल के साथ स्काउट की नजदीकियों के बीच रविवार के वीकएंड का वार एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी बिग बॉस 20 के सेट पर पहुंचेंगी। वह यहां स्काउट पर आगबबूला होती नजर आईं। उन्होंने स्काउट पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आपकी वजह से मेरा परिवार असहज होता है। आप वहां केयर करने गए हो? एक बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें