फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: राशन टास्क पर घरवालों का हंगामा, अमन ने किसे कहा बेवकूफ? सलमान ने लगाई इन दो कंटेस्टेंट्स की क्लास

Sat, 17 Oct 2026 04:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में अरिश्फा की लाइफलाइन जाने के बाद घर में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। साथ ही सलमान खान ने घरवालों की क्लास भी ली। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब सामने आए प्रोमो से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में घर में और भी हंगामा होने वाला है।  
विज्ञापन


राशन टास्क पर हुआ हंगामा
बीते दिनों राशन के लिए हुए टास्क के बाद घरवालों ने अरिश्फा की एक लाइफलाइन कुर्बान कर दी थी। दरअसल, घरवालों को आने वाले हफ्ते के लिए राशन जुटाना था। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक मुश्किल टास्क पूरा करना था।

घरवालों को राशन पाने के लिए अपने किसी एक साथी की लाइफलाइन कुर्बान करनी थी। इसी बात को लेकर घर में चर्चा शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला गरमा गया। इसी दौरान कनिका मान ने सुझाव दिया कि अरिश्फा खान की लाइफलाइन खत्म कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
अमन और कनिका में हुई बहस
इसके बाद अरिश्फा की ओर से घर में काफी हंगामा देखने को मिला था। अब ये सब हो जाने के बाद घरवाले इस पूरे टास्क पर लड़ते-झगड़ते नजर आए। सामने आए प्रोमो में इसी बात को लेकर अमन गांधी और कनिका मान के बीच कहासुनी देखने को मिली। वीडियो में अमन गुस्से में बिना कनिका का नाम लिए बेवकूफ कहते नजर आए। 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
सलमान ने लगाई उदिति की क्लास
वहीं इस पूरे मामले पर सलमान घरवालों की क्लास भी लेने वाले हैं। सामने आए प्रोमो में सलमान अमन और उदिति सिंह को अरिश्फा की लाइफलाइन कुर्बान करने के मामले पर सुनाते नजर आए।

दरअसल, टास्क के दौरान इन दोनों कंटेस्टेंट्स ने अरिश्फा का साथ नहीं दिया था। यही नहीं, उदिति ने तो टास्क के दौरान घरवालों को जल्दी अरिश्फा का नाम लेने की सलाह दी थी। इसी मामले पर सलमान ने अमन और उदिति की दोस्ती पर सवाल खड़े किए। 

वहीं, सामने आए एक प्रोमो में सलमान यंग और कनिका की तारीफ भी करते दिख रहे हैं। अब ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि क्यों इन दोनों कंटेस्टेंट्स की तारीफ हुई और किस तरह अमन और उदिति की क्लास ली गई। 

ये भी पढ़ें- अनिरुद्ध और काव्या की शादी: कपल ने पीएम मोदी और सीएम विजय को दिया निमंत्रण; शेयर की तस्वीरें; कब होगी शादी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें