आम्रपाली ने कहा- 'लव से मेरा डन हो गया'
'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर साथ बैठकर चिट-चैट कर रहे हैं। आम्रपाली कहती हैं, 'मेरा लव के साथ डन हो गया'। इस पर काजी मुस्कुराते हैं। आम्रपाली कहती हैं, 'पहले भी मैं यही सोचती थी कि प्यार के साथ मेरा बस हो गया। मगर, अब यहां आने के बाद और क्लियर है कि डन हो गया। पहले मेरे पास अलग कारण थे और अब मेरे पास अलग कारण हैं'।
काजी ने आम्रपाली को कहा 'धरती मां'
आम्रपाली की बात सुनकर काजी तौकीर मुस्कुराने लगे और कहने लगे, 'मेरा तो डन नहीं हुआ'। फिर उन्होंने आम्रपाली की तारीफ करते हुए कहा कि आपका व्यवहार बहुत अच्छा है। आप यहां बिग बॉस की धरती मां हो। इस पर अभिनेत्री हंसने लगीं। काजी ने कहा, 'आपका मां जैसा जो नेचर है वह आपको अपनों के लिए आप बहुत प्रोटेक्टिव बनाता है'।
इसके बाद आम्रपाली ने कहा, 'सिर्फ अपने ही नहीं, कुछ जो मेरे अपने नहीं हैं और मुझे फॉर ग्रांटेड लेते हैं, उनके लिए भी ऐसा ही नेचर है। मगर, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता'।
यंग और स्काउट के बीच हुई तकरार
यंग डीएसए ने स्काउट से कहा, 'पहले तो आम्रपाली के साथ झगड़ा किया। फिर मेरे साथ झगड़ा किया। तेरा नेचर बहुत नकली है'। यंग के ऐसा कहते ही स्काउट भड़क गए और पूछने लगे कि नकली से क्या मतलब है? स्काउट ने भी यंग से कहा कि 'तेरे जैसे बहुत देखे हैं'। इसके बाद दोनों में खूब तू--तू-मैं-मैं हुई।