असली रॉकस्टार हैं काजी तौकीर
सामने आए प्रोमो में काजी तौकीर ने 'एक पल का जीना' गाने में उन्ही के अंदाज में डांस किया है। काजी को थिरकते देख सभी फैंस हैरान रह गए। काजी ने धमाकेदार डांस के साथ यह भी बताया कि वे ऋतिक रोशन के फैन हैं। लोगों ने काजी की तारीफ करते हुए कहा, 'आप वाकई रॉकस्टार हो बेबी'।
काजी तौकीर-अरिश्फा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अरिश्फा ने बनाई काजी के लिए स्पेशल रोटी
रियलिटी शो का एक और प्रोमो भी सामने आया है। इसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर नजर आए हैं। अरिश्फा ने काजी के लिए स्पेशल रोटी बनाई है, जिसमें 21 दिल की शेप उकेरी हैं। काजी तौकीर बताते हैं कि 21 साल पहले उन्होंने एक रियलिटी शो जीता था। तब अरिश्फा दो साल की थीं। अब वो 23 साल की हैं। मुझे जीते 21 साल हो गए। ऐसे में इन्होंने मेरे लिए यह स्पेशल रोटी बनाई है। बता दें कि काजी 'फेम गुरुकुल' की बात कर रहे हैं, जो उन्होंने साल 2005 में जीता था।
क्यों रोने लगे यंग डीएसए
- फोटो : इंस्टाग्राम
काजी की वजह से क्यों रोए यंग डीएसए?
इसके अलावा सामने आए एक और प्रोमो में यंग डीएसए फूट-फूटकर रोते दिखे हैं। दरअसल, काजी तौकीर ने 'आने वाला पल...' गाना गाया। यह गाना उन्होंने यंग के पिता को डेडिकेट किया। यंग बोले- 'मेरे डैड का फेवरेट गाना है भाई'। गाने में यंग डीएसए इतना डूब गए कि उन्हें अपनी जिंदगी के पुराने दिन याद आ गए। परिवार का संघर्ष याद आ गया, जब इतनी गरीबी थी कि खाना भी मुश्किल था। वह दिन याद कर यंग डीएसए रोने लगे।
सलमान क्यों नहीं होस्ट करेंगे यह वीकएंड का वार?
बता दें कि इस बार 'बिग बॉस 20' का वीकएंड का वार एपिसोड रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। सलमान खान अपने अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्तता के चलते इस बार होस्ट के रूप में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद यह अपडेट देते हुए प्रतिभागियों से कहा 'अब मैं आपसे मिलूंगा अगले हफ्ते नहीं। कुछ पुराने कमिटमेंट के चलते मैं अगले हफ्ते यहां नहीं रहूंगा। जो भी करना है तो कर दीजिए। अगर खतरों से खेलने का शौक है तो आप लोगों को। मैं अगले हफ्ते के बाद आपसे मुलाकात करूंगा'।