'गुल्लू' ने किया कनिका के साथ फ्लर्ट
वहीं, दूसरी तरफ 'गुल्लू' घर की सदस्य कनिका मान के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। प्रोमो में देखने को मिला कि कुशाल बात करते हुए कनिका से कहते हैं कि दो-तीन साल में तो हवा में आ जाएगी तू, बॉलीवुड में पहुंचते ही। लेकिन फिर तो अलग ही अदा रहेगी इसकी, फिर नहीं मानेगी तू।
इसके जवाब में कनिका ने कहा, 'शायद ही फोन उठाऊं फिर तुम लोगों का।' फिर 'गुल्लू' ने कहा कि मैं तेरे सेट पर आ जाऊंगा मिलने यार। तभी कनिका ने कहा कि टाइम होगा तो मिल लूंगी। 'गुल्लू' ने तुरंत तभी कनिका से पूछ लिया कि क्या मैंने गलत उम्मीद लगाई है तुमसे। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस इसका क्या जवाब देती हैं।
ये भी पढ़ें- Last Man in Tower review: मनोज बाजपेयी ने जीता दिल, झकझोर देगी घर-रिश्ते और उसूलों की लड़ाई; कैसी है फिल्म?