फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: कनिका की अदाओं पर फिदा हुआ ये कंटेस्टेंट, आसिफ और अमन के बीच इस बात पर हुई बहस

Fri, 11 Sep 2026 09:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए जल्द एक हफ्ता होने वाला है। इन कुछ दिनों में ही घर में आए कई कंटेस्टेंट्स के बीच नए रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। नए प्रोमों में अब और हंगामा होता नजर आ रहा है। जानिए क्या कुछ है खास। 
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो में मनोरंजन के साथ-साथ प्यार, दोस्ती और तकरार का सिलसिला भी जारी है। अब इसके दो नए प्रोमो सामने आए हैं, जिसमें से एक में 'गुल्लू', कनिका के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरे में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच जुबानी जंग होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


आपस में भिड़े आसिफ खान और अमन गांधी
सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग, रोहैद, अमन समेत कई कंटेस्टेंट्स बाहर गार्डन एरिया में बैठे होते हैं। तभी आसिफ कहते हैं, 'अगली बार से ऐसी कोई भी बात हो ना, जिसका डबल मीनिंग निकले, उसे थोड़ा टालना। क्योंकि ये लोग काटकर क्या बाहर देंगे, हमें नहीं पता ना।'

इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगती है। अमन, आसिफ से कहते हैं- 'एक्स्ट्रा जेंटलमैन क्या होता है भाई?' तो आसिफ ने कहा, 'इंटेंशन तो ये है कि किसी को बदतमीजी नहीं करना है।' फिर अमन कहते हैं कि तू कह रहा है ऐसी बात, ये मत सोचियो कि मैं.... तभी आसिफ बीच में बोलते हैं, 'आप करके बात कर रहा हूं ना मैं।' 
विज्ञापन


अमन ने कहा, 'मेरा लहजा और आपका लहजा एक जैसा होगा क्या ये जरुरी है? तो आसिफ ने कहा- 'हां जरूरी है।'
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
'गुल्लू' ने किया कनिका के साथ फ्लर्ट
वहीं, दूसरी तरफ 'गुल्लू' घर की सदस्य कनिका मान के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। प्रोमो में देखने को मिला कि कुशाल बात करते हुए कनिका से कहते हैं कि दो-तीन साल में तो हवा में आ जाएगी तू, बॉलीवुड में पहुंचते ही। लेकिन फिर तो अलग ही अदा रहेगी इसकी, फिर नहीं मानेगी तू।

इसके जवाब में कनिका ने कहा, 'शायद ही फोन उठाऊं फिर तुम लोगों का।' फिर 'गुल्लू' ने कहा कि मैं तेरे सेट पर आ जाऊंगा मिलने यार। तभी कनिका ने कहा कि टाइम होगा तो मिल लूंगी। 'गुल्लू' ने तुरंत तभी कनिका से पूछ लिया कि क्या मैंने गलत उम्मीद लगाई है तुमसे। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस इसका क्या जवाब देती हैं।

ये भी पढ़ें- Last Man in Tower review: मनोज बाजपेयी ने जीता दिल, झकझोर देगी घर-रिश्ते और उसूलों की लड़ाई; कैसी है फिल्म?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें