फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ से जुड़े सौरव गांगुली; सलमान से लेकर रितेश तक, 6 भाषाओं में शो होस्ट करेंगे ये कलाकार

Mon, 20 Jul 2026 04:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: 'बिग बॉस 20' अगले महीने सितंबर से शुरू होने वाला है। सलमान खान एक बार फिर इस शो के होस्ट के तौर पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
किच्चा सुदीप, रितेश देशमुख, सलमान खान, विजय सेतुपति, मोहनलाल, नागार्जुन, सौरव गांगुली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई वर्षों से शो 'बिग बॉस' हिंदी दर्शकों का पसंदीदा रहा है। इसे अक्सर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट करते रहे हैं। अब इसके नए सीजन की घोषणा हुई है। सलमान खान 'बिग बॉस 20' के होस्ट के तौर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह रियलिटी शो भारत भर में अपने छठे सीजन के लिए तैयार हो रहा है। 
विज्ञापन

 

सौरव गांगुली - फोटो : PTI
'बिग बॉस' में डेब्यू करेंगे सौरव गांगुली
सलमान के साथ होस्ट की लिस्ट में विजय सेतुपति (तमिल), नागार्जुन (तेलुगु), किच्चा सुदीपा (कन्नड़) और मोहनलाल (मलयालम) शामिल हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस साल बांग्ला सीजन के होस्ट के तौर पर डेब्यू करेंगे। सौरव गांगुली ने 'बिग बॉस बांग्ला' को होस्ट करने के लिए स्टार जलशा के साथ 125 करोड़ रुपये की एक बड़ी चार साल की डील साइन की है।

बिग बॉस 18 के मंच पर सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
एक साथ शुरू होंगे कई शो
पहली बार 'बिग बॉस' के हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला सीजन एक साथ सितंबर में शुरू होंगे। इस खास मौके पर जियो स्टार ने 'इंडियाज बिग रियलिटी' नाम की एक कॉफी-टेबल बुक लॉन्च की है। यह किताब पिछले दो दशकों में इस रियलिटी शो के सफर और इसके कल्चरल असर  को दिखाती है।

क्या अर्जुन कपूर साहिबा बाली को कर रहे डेट? भारत को सपोर्ट करने पहुंचे कलाकार; वायरल तस्वीर बनी चर्चा का विषय

शो को मिले बंपर व्यू
2025 में यह शो 500 मिलियन से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा। इसने 438 बिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट्स हासिल किए। अपने छह भाषाओं के सीजन में दर्शकों की भागीदारी में साल-दर-साल 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन

बिग बॉस और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बढ़ा शो का दायरा
इस कामयाबी पर बयान देते हुए टीवी एंटरटेनमेंट सेल्स के हेड महेश शेट्टी ने कहा 'पिछले दो दशकों में, बिग बॉस ने लगातार खुद को नए सिरे से पेश किया है। हर सीजन के साथ इसका दायरा, दर्शकों की भागीदारी और कल्चरल महत्व बढ़ा है। यह फेस्टिव सीजन हमारे लिए अब तक का सबसे बड़ा मील का पत्थर है। यह शो का अब तक का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन बन गया है।'

कब से शुरू होगा शो?
'बिग बॉस' के छह सीजन सितंबर 2026 से जियो स्टार टेलीविजन नेटवर्क पर शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें