काजी तौकीर ने क्या कहा?
जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें काजी और उदिति बात करते दिख रहे हैं। तभी अचानक काजी बताते हैं कि वे बाबा हैं।
काजी कहते हैं, 'मैं काजी बाबा हूं'। इस पर उदिति कहती हैं, 'ऐसे कैसे काजी जी'? काजी कहते हैं, 'मेरा कुछ कनेक्शन है, अलग सोसाइटी से। किसी और प्लैनेट से।' इसके बाद काजी उदिति की आंखों की तरफ देखकर कुछ बताते हैं। उदिति हैरान रह जाती हैं। इसके बाद काजी जिम एरिया में जाकर आसमान की तरफ देखकर चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मैं बाबा हूं। काजी बाबा'।
फैंस बोले- 'काजी बाबा बेस्ट हैं'
काजी के इस नए टैलेंट के बारे में जानने के बाद नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईस्ट या वेस्ट, काजी बाबा इज द बेस्ट'। एक यूजर ने लिखा है, 'काजी तौकीर वन मैन आर्मी हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'हंसाने के मामले में काजी के आगे कोई नहीं है'। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि काजी की भाषा कितनी प्यारी है। वहीं, कुछ उन्हें ही शो का विनर बता रहे हैं।
काजी ने बताया- माही का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
एक और प्रोमो में काजी और माही विज बात करते दिखे। माही से काजी कहते हैं, 'आपको एक बात बता देता हूं आपके बारे में। मेरा बाबा मोड ऑन हो गया है। आपकी सबसे बड़ी दुश्मन लड़कियां हैं। सच है या झूठ है? माही विज कहती हैं, 'सच है'।
इसके बाद काजी कहते हैं, 'आपको एसजी मर्द पसंद हैं। मतलब 'सोबर-गोबर'। जहां सोबर होना है, वहां सोबर हों। आपकी बड़ी इज्जत करें। मगर, जहां रफ होना है, वहां रफ हो जाएं। राउडी। दोनों तरह के मर्द पसंद हैं। एसजी मर्द समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं'।