बर्तन मांजने के पीछे भिड़े काजी और स्काउट
'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें काजी और स्काउट ओपी एक-दूसरे से भिड़ते दिखे हैं। स्काउट का झगड़ा तो पहले भी कई प्रतिभागियों से हुआ है, मगर काजी का जो रौद्र अवतार नजर आया है, वह चौंकाने वाला है। बर्तन मांजने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा पर्सनल अटैक तक जा पहुंचा।
काजी ने गुस्से में क्या कहा?
सामने आए प्रोमो में स्काउट से मनीष ने कहा, 'अभी भी किचन में बर्तन भरे हुए हैं। काजी कह रहा है कि वो रात में अपना काम कर देता है, तू नहीं करता है'। इस पर स्काउट ने कहा, 'अगर रात को तीन दिन से बर्तन धो रहे हो तो मुझे एक घंटा क्यों लगता है फिर धोने में'?। इसके बाद काजी आते हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मैंने भी ढाई घंटे बर्तन धोए'। स्काउट ने गुस्सा करते हुए कहा, 'ज्यादा होगा तो मैं बैठ जाऊंगा बिस्तर में और मेरे से काम करवा के दिखाना'। इसके बाद काजी ने गुस्से में कहा, 'जापानी गुड़िया, तेरे बाल फूंक मारकर अभी स्ट्रेट कर दूंगा'। इसके बाद स्काउट भी चिल्लाते हैं।
क्या बोले नेटिजंस?
काजी और स्काउट की बहस पर नेटिजंस का रिएक्शन आया है। अधिकांश यूजर्स काजी की तरफदारी करते दिखे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'घर का काम क्या होता है वो स्काउट को नहीं पता। लव को गले लगाना है तो बताओ उसको'। एक यूजर ने लिखा, 'जापानी गुड़िया एपिक जवाब है'।