फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: घर में फिर हुई हाथापाई, काजी से बहस के बीच गुल्लू से भिड़े नकुल; देखें वायरल वीडियो

Tue, 13 Oct 2026 06:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और आते ही उनकी गुल्लू से जबरदस्त भिड़ंत होती दिख रही है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में मेकर्स ने अगले एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें नकुल और गुल्लू के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


क्यों हुई दोनों के बीच लड़ाई ? 
वीडियो में देखा जा सकता है कि नकुल और काजी तौकीर आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान काजी, स्काउट का मजाक उड़ाने लगे। यह बात नकुल को पसंद नहीं आई। इसके बाद नकुल और स्काउट की काजी से बहस हो गई।

वहां मौजूद गुल्लू ने इस मामले को शांत कराने की कोशिश की तो नकुल नाराज हो गए। इसके बाद नकुल और गुल्लू के बीच शुरु हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद सभी घरवाले नकुल और गुल्लू को अलग करने की कोशिश करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं नकुल ढुल?
नकुल ढुल हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। उन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है। वह ऑनलाइन काफी चर्चा में रहते हैं।

वह यूट्यूब पर और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं। यहां वह अक्सर रोजमर्रा के मुद्दों पर बेबाक राय रखते हैं और मजेदार नजरिया पेश करते हैं।  उनके व्यंग्यात्मक ह्यूमर, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो की वजह से उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

देखें वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें