सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस के घर गूंजी 'सिडनाज' की हंसी
बिग बॉस ने करीब 24 मिनट की एक रील सभी प्रतिभागियों को दिखाई। इसमें कई इमोशनल पल थे। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को देख सभी की आंखें नम हो गईं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ की बॉन्डिंग ने सभी को रुला दिया। आम्रपाली दुबे से लेकर माही विज और अरिश्फा खान, सभी प्रतिभागी रोने लगे।
प्रतिभागियों को दिखाई 19 साल के सफर की झलकियां
सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि 'बिग बॉस 20' के सभी प्रतिभागियों को असेंबली रूम मे बिठाकर पिछले 19 सीजन की झलकियां दिखाई गई हैं। यह दिखाया गया है कि इस शो के अब तक के सफर में तकरार और झगड़े हुए हैं तो दोस्ती और प्यार की भी मिसाल देखने को मिली हैं। यहां कई जोड़ियां बनीं और बात शादी तक भी पहुंची हैं। खट्टी-मीठी यादें हमेशा साथ रहती हैं।
बता दें कि दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे। वे इस शो के विजेता बने थे। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया।
आसिफ खान ने कराई आम्रपाली और यंग डीएसए से एक्टिंग
बिग बॉस सीजन 20 में प्रतिभागियों के बीच खूब हंसी मजाक और अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है। हालिया जारी एक प्रोमो में आम्रपाली और यंग डीएसए को आसिफ खान अभिनय क्लास देते दिखे। उन्होंने दोनों सेलेब्स को एक सीन दिया और उस पर एक्ट करने के लिए कहा। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली और डीएसए ने एक्टिंग की। यह सीन काफी दिलचस्प बना।