फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'इरफान खान की सस्ती कॉपी', आसिफ खान पर किसने किया ये कमेंट? सलमान खान के शो में मचा बवाल

Sat, 19 Sep 2026 11:23 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20 Updates: 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में अमन गांधी और आसिफ अली के बीच एक बार फिर तकरार देखने को मिली। इस दौरान अमन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद घर में बवाल मच गया।
विज्ञापन
आसिफ खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान होस्टेड शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं। इन दो हफ्तों में घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, लड़ाई-झगड़ा, प्यार काफी कुछ देखने को मिला। अब इसके हालिया एपिसोड में एक बार फिर अमन गांधी और 'पंचायत' अभिनेता आसिफ अली के बीच बहस होते हुए देखी गई।
विज्ञापन


दरअसल, आसिफ ने अमन के चेहरे और बॉडी पर कमेंट किया था। इसके बाद अब अमन ने आसिफ को जवाब देते हुए उन्हें दिवंगत अभिनेता इरफान खान की सस्ती कॉपी बता दिया। अमन के इस कमेंट पर वहां मौजूद काजी तौकीर और माही विज ने भी अपनी राय रखी।

आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
आसिफ से क्या बोले अमन गांधी?
लेटेस्ट एपिसोड में अमन ने आसिफ पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया। बहसबाजी में टीवी अभिनेता ने 'पंचायत' एक्टर को कहा, 'वह इरफान खान की सस्ती कॉपी हैं। वो ग्रुप का दिमाग हैं, वरना बाकी सब बेवकूफ हैं।'

अमन गांधी और काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
माही और काजी ने क्या बोले?
अमन के कमेंट करने के बाद इस पर माही विज और काजी तौकीर ने भी अपनी राय दी। दरअसल, काजी, अमन की बात से सहमत नहीं थे। उन्होंने आसिफ की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, 'लेकिन वह वर्ल्ड-क्लास एक्टर हैं।' फिर माही ने भी आसिफ को लेकर अपनी राय रखी। अभिनेत्री ने कहा, 'वह बहुत अच्छे एक्टर हो सकते हैं, लेकिन गेम में उन्होंने मुझे निराश किया।'

आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
अमन को लेकर क्या बोले थे आसिफ
इससे पहले आसिफ ने अमन के चेहरे और बॉडी पर कमेंट किए थे। आसिफ का कहना था कि अमन ने बॉडी इंजेक्शन की मदद से बनाई है। इसके अलावा उन्होंने अमन की एक्टिंग स्किल्स का भी मजाक उड़ाया था।

आसिफ खान-सलमान खान - फोटो : @jiohotstar
कौन हैं आसिफ खान?
आसिफ ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक’, ‘जामताड़ा’ और ‘पंचायत’ जैसे शो और सीरीज में अपने रोल के लिए जाने जाते हैं। ‘पंचायत’ में उन्होंने 'दामाद जी' का किरदार निभाया था और इस रोल से उन्हें काफी पहचान भी मिली। इस किरदार का डायलॉग 'गजब बेइज्जती है यार' काफी चर्चित भी हुआ था।
विज्ञापन

अमन गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अमन गांधी?
वहीं, अमन कई टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में 'डी4- गेट अप एंड डांस' से टीवी पर डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'नागिन 3',  'डायन', 'प्रेम बंधन' और ‘भाग्य लक्ष्मी’ जैसे शोज में नजर आए। उन्होंने 'भाग्य लक्ष्मी' में आयुष चोपड़ा का किरदार निभाया था और वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का भी हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें