आसिफ खान ने क्या कहा?
'बिग बॉस 20' में कैप्टेंसी टास्क के दौरान आसिफ खान ने मूंछों को लेकर यह टिप्पणी की। आसिफ ने कहा, 'मूंछ एक आदमी की पहचान होती है। बिना मूंछ वाले असली 'मर्द' नहीं होते।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आसिफ खान कहते हैं, 'हम क्या राजस्थान से आते हैं। हमारे यहां मर्दों की पहचान ही मूंछे हैं। मूंछ मुडवाने वाले को हम मर्द नहीं मानते, इसलिए दाढ़ी ऐसी है'। आसिफ खान की इस टिप्पणी का गुल्लू, माही विज और अमन गांधी ने विरोध किया।
गौहर खान ने लिया आड़े हाथ
आसिफ खान की इस टिप्पणी का एक्ट्रेस गौहर खान ने भी विरोध किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने आसिफ से सवाल किया है। साथ ही यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे को भी टारगेट किया है। गौहर खान ने लिखा है, 'मेरा एक सवाल है। आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है ना, उसे शो में आकर ऐसी छोटी सोच और बचकाना व्यवहार नहीं दिखाना चाहिए था। जब वह लड़की उदिति को बेहद घटिया तरीके से नीचा दिखा रही थी, तब वह इसका ऐसे मजा ले रहा था, जैसे वे सब उसके अपने ही विचार हों। यह देखकर बुरा लगा। इतना अच्छा एक्टर है पर हर चीज में ऐसी सोच छोटी लगती है'।
गौहर खान ने मूंछ वाली टिप्पणी पर क्या कहा?
गौहर खान ने आगे लिखा है, 'मर्द की निशानी मूंछ होती है' हा हा हा हा! इस्लाम में तो मुसलमान मर्द के लिए सुन्नत बिना मूंछ के रहना है, क्या वह भूल गया है यह बात? मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और उसका अच्छा व्यवहार होती है। काश उसे यह पता होता।
नेटिजंस बोले- 'फिर फटकारेंगे सलमान खान'
आसिफ खान के इस कमेंट पर नेटिजंस भी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम राजस्थान से हैं और ऐसा कुछ नहीं है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सलमान खान की भी मूंछ नहीं हैं। अब इसकी फिर फटकार लगेगी'। एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ भी मत बोलो। घटिया बातें कहने के अलावा कोई प्रतिभा नहीं है क्या'?