फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'मूछ नहीं तो मर्द नहीं'; सलमान के शो में आसिफ खान की टिप्पणी पर मचा हंगामा; गौहर खान ने लताड़ा

Fri, 25 Sep 2026 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aasif Khan Controversial Statement: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में खूब तकरार और झगड़े देखे जा रहे हैं। इस बीच आसिफ खान ने एक टिप्पणी कर दी है, जिस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
आसिफ खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' में दमाद की भूमिका निभाकर लोकप्रियता बटोरने वाले एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में उन्होंने एक ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिस पर उनकी आलोचना हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है। आसिफ खान ने मूछों को 'मर्दानगी' से जोड़कर विवादित टिप्पणी की।

विज्ञापन

आसिफ खान ने क्या कहा?
'बिग बॉस 20' में कैप्टेंसी टास्क के दौरान आसिफ खान ने मूंछों को लेकर यह टिप्पणी की। आसिफ ने कहा, 'मूंछ एक आदमी की पहचान होती है। बिना मूंछ वाले असली 'मर्द' नहीं होते। 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आसिफ खान कहते हैं, 'हम क्या राजस्थान से आते हैं। हमारे यहां मर्दों की पहचान ही मूंछे हैं। मूंछ मुडवाने वाले को हम मर्द नहीं मानते, इसलिए दाढ़ी ऐसी है'। आसिफ खान की इस टिप्पणी का गुल्लू, माही विज और अमन गांधी ने विरोध किया।
 

गौहर खान ने लिया आड़े हाथ
आसिफ खान की इस टिप्पणी का एक्ट्रेस गौहर खान ने भी विरोध किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने आसिफ से सवाल किया है। साथ ही यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे को भी टारगेट किया है। गौहर खान ने लिखा है, 'मेरा एक सवाल है। आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है ना, उसे शो में आकर ऐसी छोटी सोच और बचकाना व्यवहार नहीं दिखाना चाहिए था। जब वह लड़की उदिति को बेहद घटिया तरीके से नीचा दिखा रही थी, तब वह इसका ऐसे मजा ले रहा था, जैसे वे सब उसके अपने ही विचार हों। यह देखकर बुरा लगा। इतना अच्छा एक्टर है पर हर चीज में ऐसी सोच छोटी लगती है'। 

गौहर खान ने मूंछ वाली टिप्पणी पर क्या कहा?
गौहर खान ने आगे लिखा है, 'मर्द की निशानी मूंछ होती है' हा हा हा हा!  इस्लाम में तो मुसलमान मर्द के लिए सुन्नत बिना मूंछ के रहना है, क्या वह भूल गया है यह बात? मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और उसका अच्छा व्यवहार होती है। काश उसे यह पता होता। 

विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'फिर फटकारेंगे सलमान खान'
आसिफ खान के इस कमेंट पर नेटिजंस भी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम राजस्थान से हैं और ऐसा कुछ नहीं है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सलमान खान की भी मूंछ नहीं हैं। अब इसकी फिर फटकार लगेगी'। एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ भी मत बोलो। घटिया बातें कहने के अलावा कोई प्रतिभा नहीं है क्या'?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें