फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव खन्ना: भगवान राम के रूप में छाए एक्टर; ताज नगरी में पहली बार दी स्टेज पर प्रस्तुति, क्या बोले प्रशंसक?

Sun, 11 Oct 2026 08:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gaurav Khanna Look As Lord Shri Ram: अभिनेता गौरव खन्ना हाल ही में भगवान श्रीराम के रोल में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के विजेता और चर्चित टीवी एक्टर एक्टर गौरव खन्ना ने आगरा में रामायण के एक स्टेज शो में पहली बार भगवान श्री राम का किरदार निभाया। उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ताज नगरी में उनकी परफॉर्मेंस के क्लिप्स काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहली बार किया भगवान श्री राम का किरदार
आगरा में आयोजित 'जनकपुरी महोत्सव 2026' में रामायण का भव्य मंचन किया गया। टीवी शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार से मशहूर हुए गौरव खन्ना ने पहली बार भगवान श्री राम की भूमिका निभाई। इसी मंचन में एक्टर विंदू दारा सिंह हनुमान के रूप में नजर आए। मंच पर उनकी जोड़ी इस प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण रही।

नेटिजंस ने तारीफ में क्या कहा?
सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना की परफॉर्मेंस की क्लिप्स खूब ध्यान खींच रही हैं। एक्टर के वायरल लुक पर नेटिजंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा है, 'गौरव खन्ना, आप प्रभु श्री राम के रूप में बहुत ही दिव्य लग रहे हैं। आपको इस रूप में देखना सचमुच बेहद सुंदर और शांत अनुभव है। प्रभु श्री राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। आपने बहुत शानदार काम किया'।
 
 
विज्ञापन

माता-पिता भी देखने आए गौरव का मंचन
एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'प्रभु श्री राम के रूप में गौरव खन्ना का दिव्य और भव्य अंदाज देखते बन रहा है। यह एक आध्यात्मिक अनुभव है'। एक यूजर ने लिखा है, 'वे दिव्य और साथ ही बिना किसी कोशिश के शानदार अंदाज वाले लग रहे हैं'। एक और यूजर ने लिखा है, 'गौरव खन्ना ने श्री राम के रूप में मंच पर आकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिस तरह से उन्होंने श्री राम की गरिमा, शक्ति और करुणा को निभाया, वह वाकई तारीफ के काबिल था'। गौरव खन्ना की यह मंचीय प्रस्तुति देखने उनके माता-पिता भी कानपुर से आगरा आए।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें