फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 का घर फिर बना जंग का अखाड़ा, तान्या मित्तल और फरहाना में हुआ बवाल

Mon, 06 Oct 2025 09:13 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में एक बार फिर फाइट देखने को मिलेगी। प्रोमो वीडियो में तान्या और फरहाना के बीच कैटफाइट देखने को मिलेगी। क्या है मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
तान्या बनाम फरहाना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' का घर अब पूरी तरह रणभूमि बन चुका है। हर दिन कोई न कोई झगड़ा, कोई गठजोड़ और कोई नई चाल इस सीजन को और दिलचस्प बना रही है। लेकिन इस बार आपस में टकराईं तान्या और फरहाना, जिनमें अब तक दोस्ती नजर आई है। मेकर्स की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में दोनों के बीच बहस हो रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन


डिनर टेबल पर ‘तू-तू मैं-मैं’
बात की शुरुआत साधारण सी डिनर टेबल बातचीत से हुई। फरहाना ने बात शुरू की तान्या को ताना मारते हुए कि कुछ लोगों की आदत होती है जिदंगी भर जताते हैं, तो तान्या ने गुस्से में पलटकर जवाब दे दिया- 'मैंने तुम्हें कुछ नहीं कहा, एहसान फरामोश शब्द मेरी जुबान में नहीं है।' यह सुनते ही फरहाना का पारा चढ़ गया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा – 'तुम गालियां नहीं देतीं, इसका मतलब ये नहीं कि तुम्हारे शब्द सही हैं।' इसके बाद देखते ही देखते ही दोनों के बीच मुद्दा काफी गरमा गया और तान्या वहां से उठकर चली गईं। 
 

बीच में उतरे जीशान
लड़ाई बढ़ती देख जीशान कादरी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और भड़क गया। जीशान ने फरहाना से कहा कि उन्हें हमेशा लगता है वो कभी गलत नहीं हो सकतीं। इस पर फरहाना आगबबूला हो गईं और बोलीं- 'आप इसके चमचे क्यों बन रहे हैं?' जीशान ने भी पलटवार करते हुए कहा- 'तू भी तो नेहल की चमची बनती रहती है।' यह सुनते ही माहौल और बिगड़ गया। बाकी घरवाले भी इस झगड़े को रोकने की कोशिश करते दिखे, लेकिन तान्या और फरहाना के बीच की दरार अब गहरी हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: पूर्व पत्नी द्वारा बेवफाई के आरोपों पर अभिषेक बजाज का पलटवार, बोले- सब कुछ सिर्फ फेम के लिए

मृदुल तिवारी का फूटा गुस्सा
इस कैटफाइट के अलावा एक और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा जब मृदुल तिवारी पहली बार इतने गुस्से में दिखाई दिए। नॉमिनेशन टास्क के दौरान उन्होंने तान्या पर भड़कते हुए कहा कि वो हमेशा सिंपैथी कार्ड खेलती है। दूसरी तरफ अमाल और अशनूर के बीच भी तीखी बहस हुई, जबकि नीलम और गौरव खन्ना टास्क को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए।

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जिन कंटेस्टेंट्स को घरवालों द्वारा नॉमिनेट किया गया है वो हैं- नीलम गिरी, जीशान, बसीर, अशनूर, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी। अब इन 6 कंटेस्टेंट्स में कोई ना कोई इस हफ्ते के आखिर में बाहर हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें