फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanya Mittal: तान्या मित्तल की अमीरी की खुली पोल? इस शख्स ने 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट के दावों को झुठलाया

Fri, 29 Aug 2025 08:00 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanya Mittal in Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल की अमीरी के किस्से इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। अब उनके इन्हीं दावों को लेकर बाहर मौजूद एक शख्स ने बात की है। 
विज्ञापन
तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम- @madhavshharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' में पहले दिन से ही इन्फलुएंसर तान्या मित्तल अपने दावों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब तक घर में अपनी निजी जिदंगी से जुड़ी बहुत बातें ऐसी कही हैं जिन्हें सुनने के बाद हर कोई हैरान है। तान्या के इन्हीं दावों पर अब बाहर एक शख्स ने झूठा कहा है। क्या वाकई तान्या बिग बॉस के घर में अपनी अमीरी को लेकर सिर्फ झूठ बोल रही हैं? क्या है पूरा मामला. चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन


तान्या मित्तल के दावों को झुठलाया
दरअसल रिएलिटी शो 'लव स्कूल' के एक्स कंटेस्टेंट और क्रिएटर माधव शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तान्या के दावों को झूठा कहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने पता लगा लिया है तान्या मित्तल कौन है, क्या करती है, कैसा सिस्टम रहता है उसका। सबसे पहले तो बॉडीगार्ड और सिक्योरिटी की बात कर लेते हैं। कार्तिक आर्यन ग्वालियर से हैं और आते-जाते रहते हैं। उनते माता-पिता वहीं रहते हैं। उन्हें आजतक किसी बॉडीगार्ड की जरूरत नहीं पड़ी।
 
माधव ने कहा, 'तान्या को ग्वालियर में कोई जानता तक नहीं है। जब मैंने पता लगाया इनके बारे में तो वो कह रहे हैं कि ये कौन है?' इसके अलावा माधव ने कहा कि उनकी फैक्ट्री और कारोबार भी इतना कोई बड़ा नहीं है जितना वो दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तान्या मित्तल ने लगाई आग
बता दें शो के नए एपिसोड में दिखाया गया कि तान्या मित्तल ने बड़ी चतुराई से कुनिका और गौरव के रिश्ते में दरार डाल दी। उन्होंने कुनिका के कान भरने शुरू किए। उन्होंने कुनिका से कहा कि उनका सबसे करीबी रिश्ता गौरव से है, लेकिन वो फिर क्यों आपको कैप्टन नहीं बनाना चाहते हैं। शुरुआत में कुनिका ने इस दावे को हल्के में लिया, लेकिन तान्या के लगातार बहकावे ने उन्हें गौरव पर शक करने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद कुनिका ने गौरव से पूछा और वो फंस गए। 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: घरवालों के बीच शुरू हुआ झगड़ा, कुनिका और जीशान कादरी के बीच जमकर हुई बहस; जानिए क्यों?



तान्या ने उड़ाया मजाक
इसी बीच तान्या मित्तल ने बाहर जाकर इस बात का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने जीशान कादरी से बातचीत के दौरान हंसते हुए मान लिया कि उन्होंने ही कुनिका को गौरव के खिलाफ भड़का दिया। उनकी इस चालाकी पर वो बेहद संतुष्ट दिखीं। हालांकि, दर्शकों और सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रिया अलग थी- बहुत से लोग तान्या के इस रवैये से नाराज हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें ‘विलेन’ करार दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें